Khunti : खूंटी में अफीम की अवैध खेती पर प्रभावी रोक लगाने के लिये पुलिस ने आज पुलिस कप्तान की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें खूंटी के SDPO और जिले के सभी थाना प्रभारी शामिल हुये। बैठक में अफीम की अवैध खेती पर अंकुश लगाने के लिये विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। पुलिस ने साफ किया कि संभावित क्षेत्रों की पहचान से लेकर नियमित निगरानी और सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई तक, हर स्तर पर सतर्कता बरती जायेगी। बैठक में उन क्षेत्रों की पहचान करने पर जोर दिया गया, जहां अफीम की अवैध खेती की आशंका है। ऐसे इलाकों में नियमित निगरानी रखी जायेगी, ताकि खेती शुरू होने से पहले ही इसकी रोकथाम की जा सके। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के बीच जनजागरूकता अभियान चलाने और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। पुलिस कप्तान ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अफीम की अवैध खेती से जुड़ी कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। पुलिस ने आम लोगों से अफीम की अवैध खेती से दूर रहने की अपील की है।
सरकारी नौकरी के बदले रखी शादी की शर्त, चौंकाने वाला खुलासा…
Ranchi : सरकारी नौकरी पाने के लिये युवा सालों...
स्थापना दिवस पखवाड़े में झारखंड में विकास की धूम…
Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष...
पीपल के पत्ते पर मोदी, सम्राट और नीतीश की तस्वीर…
Bihar : हुनर अगर जुनून बन जाये तो छोटी-सी...
योगी ने कहा था, ‘मां, यहां रहने नहीं, भिक्षा लेने आया हूं’…
UP : कुछ रिश्ते वक्त और दूरियों के बावजूद...
Advertisement