Kohramlive : आज यानी 17 दिसम्बर से खरमास शुरू हो गया। मान्यता है कि खरमास में कोई मांगलिक काम खासकर शादी ब्याह और शुभ काम नहीं किया जाता है। 14 जनवरी की देर रात 2.45 बजे खरमास खत्म हो जायेगा। ज्योतिष आचार्य के अनुसार, “जब सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करता हैं तो उस दिन से लेकर मकर राशि में प्रवेश तक के काल को खरमास कहते हैं। खरमास के दौरान शादी-ब्याह के साथ गृह प्रवेश, मुंडन, जमीन की खरीदारी, बिजनेस की शुरुआत जैसे तमाम मांगलिक कामों पर ग्रहण लग जाता है। यह मकर संक्रांति का दान-पुण्य काल तक रहेगा। खरमास के दौरान सूर्य और भगवान विष्णु की पूजा करने से लोगों की मनोकामना पूरी होती है। प्रतिदिन सुबह स्नान करके सूर्य देवता को जल दें, तुलसी पौधा में भी जल दें। इससे घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है और बरक्कत-तरक्की होती है।
इसे भी पढ़ें :51 ASI बनेंगे दारोगा, लिस्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :4.50 लाख रुपये खर्च कर पति का करवा दिया खू’न…
इसे भी पढ़ें :51 ASI बनेंगे दारोगा, लिस्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट का झंझट होगा खत्म, रेलवे की क्या है प्लानिंग… जानें
इसे भी पढ़ें :जैक ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा पैटर्न में किया बदलाव… जानें
इसे भी पढ़ें :‘तुझमें बेटा पैदा करने का दम नहीं’, ”दूसरी” की फिराक में बेदम दूल्हा…
इसे भी पढ़ें :PM मोदी आज काशी की धरा से पूरे देश को देंगे बड़ी सौगात
इसे भी पढ़ें :नागपुर की सौर कंपनी में ब्ला’स्ट, कितनी चली गई जान… देखें








