Kohramlive : 15 दिसंबर से खरमास ( Kharmas 2024 ) की शुरुआत हो रही है। खरमास 30 दिनों तक चलता है, वहीं, इस दरम्यान कोई भी मांगलिक या शुभ काम करने से लोग अक्सर परहेज करते हैं। दिसंबर के महीने में जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे तब खरमास की शुरुआत होगी। कहा जाता है इस दौरान सूर्य का ताप कम हो जाता है, इसलिए कोई धार्मिक कार्य नहीं किया जाता है। 15 दिसंबर 2024 को सूर्य देव रात को 10:19 पर धनु राशि में प्रवेश कर जायेंगे। वहीं, खरमास की शुरुआत हो जायेगी। 14 जनवरी को खरमास की समाप्ति होगी। हर साल दो बार खरमास लगता है और यह 30 से 35 दिन तक चलता है।
खरमास के दौरान क्यों नहीं होता है मांगलिक कार्य ( Kharmas 2024 )
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनु और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति है, जब बृहस्पति के घर में सूर्य देव प्रवेश करते हैं तो उनका ताप कम हो जाता है। इस दौरान बृहस्पति ग्रह भी अपनी सुविधा को कम कर देते हैं, ऐसे में सूर्य के तेज कम होने और गुरुदेव बृहस्पति की सुविधा कम होने की वजह से शुभ कार्य नहीं होता है।
(डिस्क्लेमर: यह संबंधित जानकारी ज्योतिष शास्त्रों और पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है। KohramLive.com इसकी सटीकता का दावा नहीं करता।)
इसे भी पढ़े :Bhai Dooj के दिन भूल कर भी न करें ये गलतियां…








