Garhwa(Nityanand Dubey) : डॉक्टर्स डे के मौके पर केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा की ओर से नगर के सम्मानित चिकित्सकों को गुलदस्ते भेंटकर उनके मानव सेवा और समर्पण के कार्यों को सराहा गया। सभा अध्यक्ष संतोष केशरी ने कहा “डॉक्टर इस धरती पर ईश्वर के दूत होते हैं, जो न सिर्फ जीवन बचाते हैं, बल्कि उम्मीद और करुणा से जीवन में नई ऊर्जा भरते हैं।”
इस अवसर पर डॉ. पंकज प्रभात, डॉ. असद, डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. निशांत सिंह, डॉ. अमन केसरी, डॉ. मस्जबीन और डॉ. पी. कसमूर को शुभकामनाएं और बधाई दी गई। सभा ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से डॉक्टरों के योगदान को निरंतर सम्मानित किया जायेगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष रवि केशरी, महामंत्री मंटू केशरी और तरुण सभा के उपाध्यक्ष आकाश केशरी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।












