spot_img

शादी के बाद मदद के नाम पर लेते रहे रुपये, वापस मांगने पर हो गया लफड़ा…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने अपनी पत्नी और ससुर पर 23 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का इल्जाम लगाते हुये रांची के रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

भरोसे में देते गये रुपये, रकम पहुंच गई 23 लाख के पार

पीड़ित अधिकारी ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद पारिवारिक जरूरतों और विभिन्न आर्थिक कारणों का हवाला देकर उनकी पत्नी और ससुर ने कई बार उनसे आर्थिक मदद ली।रिश्तों की मजबूती और पारिवारिक विश्वास के कारण उन्होंने बिना किसी संदेह के अलग-अलग समय पर रकम देते रहे। लेकिन धीरे-धीरे यह राशि बढ़ते-बढ़ते 23 लाख रुपये से अधिक हो गई। अधिकारी का आरोप है कि उस समय उन्हें भरोसा था कि जरूरत खत्म होने पर उनकी रकम वापस कर दी जायेगी। शिकायत के मुताबिक जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की, तो उन्हें बार-बार आश्वासन दिया जाता रहा कि जल्द ही पूरी राशि लौटा दी जायेगी। दिन महीने में बदले और महीने वर्षों में, लेकिन रकम वापस नहीं मिली। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता गया और मामला विवाद का रूप लेने लगा।

पहले समझौते की कोशिश, फिर पहुंच गये थाना

वायुसेना अधिकारी का कहना है कि उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाने से पहले आपसी बातचीत और समझौते के जरिये मामला सुलझाने की कोशिश की। उन्होंने कई बार पत्नी और ससुर से बातचीत की, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। आखिरकार जब उन्हें लगा कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, तब उन्होंने रातू थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान बैंक खातों से जुड़े लेन-देन, वित्तीय दस्तावेजों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। वहीं, दोनों पक्षों के बयान भी दर्ज किये जायेंगे, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला पारिवारिक संबंधों और आर्थिक लेन-देन से जुड़ा हुआ है। इसलिये किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस बैंकिंग रिकॉर्ड, ट्रांजेक्शन डिटेल्स और अन्य दस्तावेजी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोप कितने सही हैं और मामले में किसकी क्या भूमिका है। वहीं, वायुसेना अधिकारी की पत्नी और ससुर का कोई पक्ष अबतक सामने नहीं आया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ओरमांझी में 10 मिनट में सब तबाह… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी के...

गढ़वा जेल में बंदियों को बताये गये कानूनी अधिकार…

Garhwa : गढ़वा मंडल कारा में बंदियों को उनके...

चौपारण में ब्रह्मर्षि समाज की एकता और विकास पर रहा जोर…

Chouparan : किसी भी समाज की असली ताकत उसकी...

बालू लदे ट्रैक्टर के नीचे दबकर जवान बेटे की मौ’त से बदहवास परिवार…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सेल्हारा पंचायत...