spot_img

केजरीवाल का बड़ा ऐलान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : अगले साल फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। दिल्ली में पानी की समस्या अक्सर लोगों के परेशानी का सबब बनी रहती है। जिसके मद्देनजर दिल्ली के पूर्व CM व आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने दिल्ली में 24 घंटे साफ पानी देने की बात कही। जिसके लिये प्लांट लगाकर अमोनिया को हटाया जायेगा। वहीं ढाई हजार ट्यूबवेल लगाये जायेंगे। केजरीवाल ने कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा की एक कॉलोनी में आज से 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू हो रही है। इसे जल्द ही पूरी दिल्ली में शुरू किया जायेगा। इससे पहले भी केजरीवाल ने तीन बड़ी घोषणायें की हैं। आज अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की CM आतिशी ने बूस्टर पंपिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। फिर वे राजेंद्र नगर के पांडव नगर स्थित डीडीए फ्लैट्स के एक घर पहुंचे। जहां पानी की क्वालिटी चेक करने के लिये केजरीवाल ने खुद नल से पानी पिया।

दिल्ली के राजेंद्र नगर में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू, केजरीवाल ने नल से डायरेक्ट पिया पानी

वहीं आज से ही दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिये गये हैं। इसके तहत दिल्ली में चुनाव जीतने पर ‘आप’ सरकार ने महिलाओं को 2,100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया है। वहीं संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के मुफ्त इलाज की बात कही है। दिल्ली में ऑटो चालकों के लिये भी केजरीवाल ने बड़े ऐलान किये हैं।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...