Kohramlive : देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में शनिवार को ‘काशी-तमिल संगमम’ को संबोधित किया। वह तमिल वेशभूषा में ही पहुंचे। प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी और तमिलनाडु दोनों में भगवान शिव हैं। काशी और तमिलनाडु में समानताएं बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, एक ओर पूरे भारत को अपने आप में समेटे हमारी सांस्कृतिक राजधानी काशी है तो दूसरी ओर भारत की प्राचनीता और गौरव का केंद्र, हमारा तमिलनाडु और तमिल संस्कृति है। काशी और तमिलनाडु दोनों ही संस्कृति और सभ्यता के टाइमलेस सेंटर्स हैं। दोनों क्षेत्र, संस्कृत और तमिल जैसी विश्व की सबसे प्राचीन भाषाओं का केंद्र हैं। काशी में बाबा विश्वनाथ हैं तो तमिलनाडु में भगवान रामेश्वरम का आशीर्वाद है। काशी और तमिलनाडु दोनों शिवमय हैं, दोनों शक्तिमय हैं।
‘दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा- तमिल’
इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि मेरा अनुभव है, रामानुजार्य और शंकराचार्य से लेकर राजाजी और सर्वपल्ली राधाकृष्णन तक, दक्षिण के विद्वानों के भारतीय दर्शन को समझे बिना हम भारत को नहीं जान सकते। तमिल भाषा पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास भी दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल है।
दक्षिण का उत्तर से अद्भुत संगम हो रहा है : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में ‘काशी-तमिल संगमम’ का आयोजन किया जा रहा है। इससे दक्षिण का उत्तर से अद्भुत संगम हो रहा है। सहस्त्राब्दियों पुराना संबंध फिर से नवजीवन पा रहा है। गौरतलब है कि काशी तमिल संगमम के मंच पर जब पीएम मोदी पहुंचे तो पूरा पंडाल वणक्कम-वणक्कम (नमस्ते) की आवाज से गूंज उठा। पीएम ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में ‘काशी-तमिल संगमम’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इसे भी पढ़ें : अब पुलिस ने कोल्हान में दी दस्तक
इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सु*साइड…
इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर हो गया बड़ा हादसा… देखें
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, खत्म होगी पेंशन और ग्रेच्युटी !
इसे भी पढ़ें : मनिका ने Asian Cup Table Tennis के सेमीफाइनल में बनाई जगह, रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :छलिया प्यार… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एक ही रात में यह क्या हो गया… देखें वीडियो








