Kohramlive: कॉफी विद करण (Koffee With Karan) की शुरुआत साल 2005 में हुई थी। शो पहले स्टार वर्ल्ड में आता था। 7वां सीजन जो अभी आ रहा है, इससे शो टीवी से हटकर ओटीटी पर आ गया। शो अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रहा है। 17 साल से ये शो चल रहा है। करण जौहर का शो कॉफी विद करण काफी पॉपुलर है। करण ने हाल ही में बताया कि वो कौनसे 2 सेलेब्स हैं जिन्हें वह शो में नहीं बुलाना चाहेंगे। जिन 2 सेलेब्स के करण ने नाम लिए वो बड़े सेलेब्स हैं और दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही करण के भी काफी करीब हैं। अभी तक कुछ ऐसे भी सेलेब्स हैं जो अब तक इस शो में नहीं आए हैं। वहीं करण खुद भी कुछ ऐसे सेलेब्स को शो में बुलाना नहीं चाहते हैं।
किन सेलेब्स को नहीं लाएंगे Karan
दरअसल, द हिंदु से बात करते हुए करण से पूछा गया कि ऐसा कोई सेलेब है जो अब तक इस शो में नहीं आया हो, उनके ट्राई करने के बावजूद? तो करण ने कहा, कुछ साल पहले रेखा मैम को मैं एक बार शो में लाना चाहता था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुईं। लेकिन फिर मुझे लगा कि उनकी इतनी खूबसूरत और शानदार मिस्ट्री है और उसे प्रोटेक्ट ही रखा जाए तो बेहतर है तो इसके बाद मैंने उन्हें लाने का प्लान छोड़ दिया।
आदित्य को पूछने की हिम्मत नहीं
इसके बाद करण ने कहा कि वह अपने दोस्त और मेंटोर आदित्य चोपड़ा को भी शो में नहीं ला पाए हैं और उन्हें लाना भी चैलेंज है। तो क्या मैं कभी आदित्य को कॉफी विद करण में ला पाऊंगा…मुझे लगता है मैं इतना ब्रेव नहीं हूं कि मैं उनसे पूछ भी सकता हूं। कॉफी विद करण शो में हाल ही में विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा आए थे और अब आने वाले एपिसोड में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी आने वाले हैं। शो का नया एपिसोड गुरुवार को स्ट्रीम होता है।
इसे भी पढ़ें : जयनाथ को रांची के सिपाही राधे ने बनाया था नामी गुंडा… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : एक तरफा प्यार में खोया आपा, खिड़की से पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… देखें








