spot_img
spot_img
spot_img

बीमार क्रिकेटर विनोद कांबली को लेकर ये बोल गये कपिल देव…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार टीम इंडिया के पूर्व बायें हाथ के बल्लेबाज विनोद कांबली के इलाज को लेकर क्रिकेट जगत के कई दिग्गज उनकी मदद को आगे आये हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने कांबली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कपिल ने कहा कि हम सभी उनका साथ देने के लिये तैयार हैं, 1983 विश्व कप विजेता टीम भी उनके साथ हैं, मैं अपने ओर से उनकी मदद भी करता हूं, लेकिन उन्हें खुद का ख्याल रखना होगा। यहां याद दिला दें कि क्रिकेटर कांबली ने 1991 से 2000 के बीच 17 टेस्ट और 104 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच भारत के लिए खेले हैं। उन्होंने दोनों फॉर्मेट में 3,561 रन बनाये हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विनोद कांबली की माली हालत फिलहाल बहुत खराब है। वहीं, कुछ गलत आदतों से भी जकड़ गये हैं। जिनसे उनकी सेहत पर असर पड़ा है। कांबली और तेंदुलकर दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने मुंबई के शारदाश्रम विद्यामंदिर स्कूल में पढ़ाई की है। एक समय पर 17 साल के कांबली और 16 साल के तेंदुलकर ने 1988 में हैरिस शील्ड सेमीफाइनल में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के खिलाफ 664 रनों की विश्व रिकॉर्ड अटूट पार्टनरशिप की थी। कुछ रोज पहले इन दोनों का एक साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

 

इसे भी पढ़ें :कई टुकड़ों में बंटी डे’ड बॉडी किसकी?

इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…

इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा…

 

 

इसे भी पढ़ें :‘केजरीवाल झुकेगा नहीं’ चर्चा में आया नया पोस्टर

इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...