KANPUR : बहुत लंबे समय से मेंट्रो का इंतजार क रहे थे कानपुर के लोग। मंगलवार को यह इंतजार खत्म हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 हजार करोड़ रुपये लागत से बनी कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम खंड की शुरुआत की। उन्होंने मेट्रो रेल से यात्रा भी की। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।
15 नवंबर 2019 से शुश्र हुआ था निर्माण कार्य
कानपुर मेट्रो के ट्रैक व स्टेशन के सिविल निर्माण कार्य की शुरुआत 15 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री योगी ने की थी। 10 नवंबर तक यह कार्य पूरा हो चुका था। कानपुर मेट्रो में बुधवार की सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक आप सिर्फ 10 रुपये में मेट्रो से सफर कर सकेंगे। यात्रा के लिए आपको किसी भी स्टेशन के काउंटर से क्यूआर कोडयुक्त टिकट लेना होगा। इस टिकट को इलेक्ट्रॉनिक बैरियर पर लगी स्कैन मशीन पर टच कराना होगा। इसके साथ ही बैरियर खुल जाएगा और आप प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे से हर यात्री और गतिविधि की 360 डिग्री तक निगरानी होगी। टिकटिंग की पूरी व्यवस्था स्टेट बैंक के हाथों में होगी।
जल्द ही स्मार्ट कार्ड भी मुहैया होंगे
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि फिलहाल क्यूआर कोड से टिकट लेने की सुविधा दी गई है। जल्द ही स्मार्ट कार्ड भी मुहैया कराए जाएंगे। इसमें किराए में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मेट्रो सेवाओं की शुरुआत लोगों के जीवन को बदल देगी और शहर में परिवहन के बुनियादी ढांचे में सुधार करेगी।
29 दिसंबर से टिकटों से शुरू होंगी राजस्व सेवाएं
कानपुर में मेट्रो परियोजना दो चरणों में पूरी होगी एवं दो कॉरिडोर होंगे। इस मेट्रो रेल परियोजना के 32.6 किलोमीटर लंबे दोनों कॉरिडोर में कुल 30 मेट्रो स्टेशन होंगे। मेट्रो से एक बार में 974 यात्री सफर कर सकेंगे और ट्रेन की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। पहले कॉरिडोर की लंबाई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर से नौबस्ता तक 24 किलोमीटर की होगी।
Read More : खून का बदला लेना चाहता था दुश्मन, करणी सेना के प्रमुख से, देखें वीडियो
Read More :‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो को अभी तक नहीं आया होश…
Read More :DSP की BMW पर गिरी धूल, चड्डी में ही पड़ोसी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा… देखें फुटेज
Read More :जर्मनी में धराया लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, दिल्ली-मुंबई को भी थी दहलाने की साजिश
Read More : PM Modi ने स्टूडेंस को दिए सफलता के मंत्र, फिर विपक्ष को कह दिया ये..
Read More : माओवादियों की हथियार का करता था मरम्मत, Police ने क्या किया, देखें…
Read More : Parineeti की बोल्डनेस देख यूजर्स बोले…बटन बंद कर लो देवी
Read More : 15-18 साल के बच्चों के लिए ऐसे बुक कर सकेंगे Covid Vaccine, जानिए तरीका
Read More : CM ने किया नई बंदिशों का ऐलान, बोले- भीड़ दिखी तो बाजार होंगे…
Read More : स्ट्रीट वेंटर्स के खाते में मोदी सरकार सीधे देगी 10,000 का लोन, करना होगा यह काम
Read More : 73 साल की महिला के पेट में 35 साल से था 7 महीने का भ्रूण, जानिये क्या हुआ…
Read More : हीरो ने उतारी इलेक्ट्रिक साइकिल, जानिये प्राइस और खासियत
Read More : गढ़वा के टीचर की रांची में इस हाल में मिली लाश, देखें…






