spot_img

अपने जन्मदिन पर भावुक पोस्ट लिख गई कल्पना सोरेन… जानें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : अपने जन्मदिन के मौके पर कल्पना सोरेन अपने पति हेमंत सोरेन से भेंट करने जेल गई। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी को गुलदस्ता दिया। पति हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुये लिखा है कि ‘आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर हेमंत जी से जेल में मुलाकात की। हेमंत की तरफ से अप्रीतम पुष्प गुच्छ भी उन्हें मिला है। 18 वर्षों में यह पहला अवसर है जब जन्मदिन के अवसर पर हेमंत जी परिवार के साथ नहीं हैं।’ कल्पना सोरेन ने केंद्र की भाजपा सरकार पर इल्जाम लगाते हुये लिखा है कि ‘केंद्र की भाजपा सरकार के षड्यंत्र की वजह से भले ही हेमंत जी को अपनी जनता से दूर हुये एक महीने से अधिक हो गये हैं, लेकिन जेल में रहने के बावजूद भी हेमंत सोरेन हर-पल झारखंड और झारखंडियों के बारे में ही सोचते रहते हैं।’

कल्पना सोरेन के अनुसार ‘अगर भाजपा को लगता है कि एक झारखंडी योद्धा को षड्यंत्र के तहत परेशान करने की उनकी कोशिश कामयाब हो गयी है, तो यह उनकी बहुत बड़ी और भारी भूल है। हेमंत जी का संघर्ष, हेमंत जी का आत्मविश्वास, हेमंत जी का राज्यवासियों के प्रति अविचल प्रेम और समर्पण को देख झारखंड का हर घर एक ही उद्घोष कर रहा है कि हेमंत है तो विश्वास है हेमंत है तो हिम्मत है।’

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तमाड़ में हूल दिवस पर वीर शहीदों को नमन…

Ranchi : रांची के तमाड़ में मंगलवार को हूल...

घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का सुनहरा मौका…

Garhwa: गढ़वा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन...

काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

Khunti : खूंटी के सायको थाना क्षेत्र स्थित जिलिंगकेला...

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...