spot_img
spot_img

Assam की धरती पर कल्पना सोरेन बोलीं, अब बदलाव तय…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पहली बार झामुमो पूरे दमखम के साथ Assam चुनावी मैदान में उतरा है। झामुमो ने इस बार असम विधानसभा चुनाव में 21 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। आदिवासी और चाय बागान क्षेत्रों पर खास फोकस किया गया है। झारखंड मूल के लोगों के मुद्दों को केंद्र बनाया गया है। पार्टी का दावा है कि  “ये सिर्फ चुनाव नहीं, अधिकार की लड़ाई है।”

इसे भी पढ़े :Cricket News : IPL के बीच स्टार बल्लेबाज ने की संन्यास की घोषणा

इसे भी पढ़े :Naxal Surrender : 5 लाख का इनामी उग्रवादी सिस्टम के आगे हुआ नतमस्तक…

इसे भी पढ़े :Z+ security : CM पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार, बरकरार रहेगी Z+ सुरक्षा

कल्पना सोरेन ने गोसाईंगांव में झामुमो प्रत्याशी फेड्रिक्सन हांसदा के समर्थन में जनसभा की। कल्पना सोरेन ने कहा कि यह कोई सामान्य चुनाव नहीं, असम की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। परिणाम चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने साफ कहा कि चाय बागान मजदूरों को उनका हक दिलाया जायेगा। आदिवासी समुदाय की सुरक्षा झामुमो की जिम्मेदारी है। “आपका एक-एक वोट, असम के आदिवासियों की ताकत बनेगा।”

Assamमें टी-ट्राइब को मिलेगा हक

कल्पना सोरेन ने बड़े वादे किये और कहा कि टी-ट्राइब को जनजाति का दर्जा दिलाने की पहल की जायेगी। बुजुर्गों के लिये दवाई, बच्चों के लिये बेहतर शिक्षा एवं मजदूरों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। झारखंड के CM हेमंत सोरेन के दौरे का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि  जब उन्होंने यहां की हालत देखी, तो महसूस हुआ कि हमारे अपने लोग कितनी तकलीफ में हैं। और तभी से असम में झामुमो की सक्रियता तेज हो गई।

इसे भी पढ़े :Gold Prices : घट गया सोने का दाम, कितना नीचे फिसला… जानें

इसे भी पढ़े :Bihar News : “हम कुछ जानबे नहीं करते…” अनंत सिंह का बयान वायरल

सभा में जोबा मांझी, सोमेश चन्द्र सोरेन ने भी लोगों से फेड्रिक्सन हांसदा को भारी मतों से जिताने की अपील की। सभा के बाद कल्पना सोरेन लोगों के बीच घुल-मिल गईं। समर्थकों के साथ सेल्फी ली, वहीं, बच्चियों को गोद में उठाकर स्नेह और प्यार किया। उनका यह अंदाज लोगों के दिलों को छूता नजर आया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...