spot_img
spot_img

नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मनोरंजन की रंगीन दुनिया से एक स्याह खबर आई है ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में दुखद निधन हो गया है। उनकी मुस्कान, जो कभी करोड़ों दिलों की धड़कन बनी, आज आंखें नम कर गई। मीडिया रिपोर्ट्स और फिल्म पत्रकार विक्की ललवानी की इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, शेफाली को उनके पति पराग त्यागी और कुछ करीबी लोग बेलेव्यू हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने भी खबर की पुष्टि करते हुये बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेजा गया है।

बिग बॉस 13 में नजर आ चुकीं शेफाली न सिर्फ एक उम्दा कलाकार थीं, बल्कि उनकी डांस परफॉर्मेंस आज भी यूट्यूब पर ट्रेंड करती हैं। सलमान और अक्षय के साथ ‘मुझसे शादी करोगी’ में उनका चुलबुला अंदाज दर्शकों के जेहन में आज भी ताजा है। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर पति पराग का एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे बेहद टूटे और गमगीन नजर आ रहे हैं। फैंस स्तब्ध हैं, दुख में डूबे कमेंट्स से सोशल मीडिया भर गया है। हालांकि, अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन फैन्स को यकीन नहीं हो रहा कि जो चेहरा कभी टीवी स्क्रीन पर मुस्कुराता था, वह हमेशा के लिए खामोश हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…

Ranchi : झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...