घटना के बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गये और पूरे इलाके में डर का माहौल फैल गया। इधर, हिम्मत जुटाकर बच्ची किसी तरह घर पहुंची और अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने रविवार को मंझारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चाईबासा के SSP अमित रेनू के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पहले एक आरोपी को पकड़ा गया फिर उसकी निशानदेही पर बाकी दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
![]()








