UP : गंगा में बहे जज के पति आदित्यवर्धन का शव 9 दिनों बाद मिला। बीती रात सवा 8 बजे के करीब 40 किमी दूर उनका शव कानपुर के गंगा बैराज के गेट नंबर 1 में फंसा मिला। नवाबगंज थाना पुलिस ने खबर बिल्हौर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उनके दोस्त संतोष पटेल ने शव की पहचान की। खबर उनके घरवालों को भी दे दी गई है।
यहां याद दिला दें कि 9 दिन पहले उन्नाव में गंगा नदी में स्नान करने गये जज के पति आदित्यवर्धन सिंह उर्फ गौरव पानी की तेज धारा के साथ बह गये थे। NDRF, SDRF और PAC के 200 से ज्यादा जवान उनकी खोज में 7 दिनों तक जुटे रहे। लगभग 45 किमी तक उनकी तलाश की गई। ड्रोन से भी नजर रखी गई। लगातार 7 दिनों की खोज के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया था। मौके पर तैनात आला पुलिस आधिकारियों के मुताबिक सेल्फी लेने के चक्कर में यह हादसा हुआ। आदित्य वर्धन उर्फ गौरव खुद वाराणसी में हेल्थ डिपार्टमेंट में डिप्टी डायरेक्टर थे। वहीं उनकी पत्नी श्रेया मिश्रा महाराष्ट्र के अकोला में ADJ हैं। आदित्य के चचेरे भाई बिहार में CM के सचिव हैं। मां-पिता आस्ट्रेलिया में रहते हैं। परिवार में सभी उच्च पदों पर तैनात हैं। दरअसल, बीते 31 अगस्त को हेल्थ डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य वर्धन सिंह लखनऊ से उन्नाव अपने 2 दोस्तों के साथ पहुंचे थे। गंगा स्नान के बाद सेल्फी लेने के चक्कर में पानी की तेज धारा में बह गये। हालांकि उन्हें तैरना आता था। आदित्य मूल रूप से बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के कबीरपुर खंभौली गांव के रहनेवाले हैं।
इसे भी पढ़ें :दर्दनाक मौ’त का शिकार हो गया एक किसान
इसे भी पढ़ें :आदमखोर का आतंक… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :भारत को 5वां मेडल, किसने दिलाया… जानें
इसे भी पढ़ें :निर्वाचन आयोग ने मतदान की तारीख बदली… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, क्या बोले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दो युवको को रास्ते में मिली लड़कियां, भयानक कांड… जानें
इसे भी पढ़ें :BJP जॉइन करने के बाद लोबिन हेम्ब्रम ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कोड़ा भी दिखे मंच पर, चौंका सकते हैं… देखें वीडियो