spot_img
spot_img
spot_img

पत्रकारों की बांह पर काली पट्टी… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : सुबह की धूप आम दिनों जैसी थी, लेकिन हवा में एक अजीब सी तपिश थी। हजारीबाग के पुराने समाहरणालय चौक पर चुपचाप इकट्ठा हो रही भीड़ में कुछ था—शब्दों से भी ज्यादा तेज और स्याही से भी गहरा। ये कोई भीड़ नहीं थी, ये कलमधारी योद्धाओं की टुकड़ी थी, जो आज अपनी जुबान नहीं, अपनी चुप्पी से चोट दे रही थी। हर पत्रकार की बांह पर काली पट्टी थी, ग़ुस्से की, प्रतिरोध की और लोकतंत्र की आत्मा पर लगे जख्म की गवाही देती हुई। उनके हाथों में बैनर थे, लेकिन आंखों में आग थी। सन्नाटा खुद चीख रहा था—“हम कलम के सिपाही हैं, हमें चुप कराना आसान नहीं।”

यह विरोध सिर्फ एक FIR के खिलाफ नहीं था, यह उस सोच के खिलाफ था जो सवाल पूछने वालों को अपराधी बनाना चाहती है। न्यूज हट के संपादक कुमार कौशलेंद्र पर दर्ज की गई FIR उस शो का परिणाम थी, जो ‘बेबाक’ होकर रिम्स निदेशक की बहाली पर सवाल उठा रहा था। लेकिन जवाब में मिला, एक झूठा मुकदमा, जो अभिव्यक्ति की आजादी को हथकड़ियों में जकड़ने की कोशिश थी। किसी ने कहा, “ये हमला कौशलेंद्र पर नहीं, ये हर उस पत्रकार पर है जो रात में नींद छोड़कर सच ढूंढता है।” किसी ने जोड़ा, “कल को अगर हम चुप रहे, तो अखबारों से पहले हक गायब हो जायेगा।” इस सन्नाटे में दीपक कुमार, नवीन सिन्हा, अरविंद कुमार, अभय कुमार सिंह, प्रमोद खंडेलवाल और मुकेश कुमार जैसे कई नाम थे, हर चेहरा अपने आप में एक किताब, हर आंख एक लड़ाई।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...