spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बेंगलुरू और हैदराबाद में लॉन्च हुआ Jio का True 5G

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, वाराणसी और नाथद्वारा में जियो True 5G सेवाओं के सफल बीटा-लॉन्च के बाद जियो ने बेंगलुरु और हैदराबाद में भी True 5G लॉन्च कर दिया है। यह दोनों ही शहर भारत के साइबर और डिजिटल हब माने जाते हैं। ट्रू5जी की असली परीक्षा इन्हीं शहरों में होगी।

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि जियो ट्रू5G पहले से ही छह शहरों में लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है और इसकी प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक है। ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर जियो लगातार अपने नेटवर्क को और मजबूत बना रहा है। जियो अपनी ट्रू5G सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू कर रहा है, ताकि ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव दिया जा सके।

जियो का कहना है कि ग्राहकों को अपने स्मार्टफ़ोन पर 500 एमबीपीएस से 1 जीबीपीएस के बीच स्पीड मिल रही है। ग्राहक डेटा का भी काफी अधिक मात्रा में उपयोग कर रहे हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत का एकमात्र ट्रू5जी नेटवर्क है और उसने अपने ट्रू 5जी नेटवर्क की कई खूबियां गिनाई हैं।

1. स्टैंड-अलोन 5G आर्किटेक्चर नेटवर्क, जिसकी 4G नेटवर्क पर निर्भरता शून्य है।
2. 700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिश्रण।
3. कैरियर एग्रीगेशन तकनीक का उपयोग करके जियो इन 5G फ्रीक्वेंसी का एक मजबूत “डेटा हाईवे” तैयार करती है।

10 नवंबर से बेंगलुरू और हैदराबाद के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के लिए आमंत्रित किया जाना शुरू हो गया है। इस ऑफर में ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : अब शनिवार को स्कूलों में होगा “नो बैग डे”

इसे भी पढ़ें :सीएम नीतीश ने सरकारी शिक्षकों को दी चेतावनी, कहा – अगर नहीं पढ़ाएंगे तो निकाल दिए जाएंगे

इसे भी पढ़ें :पीएम मोदी ने दक्षिण भारत को दी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

इसे भी पढ़ें :कैमूर के उपेन्द्र का हजारीबाग में हुआ यह हाल… देखें

इसे भी पढ़ें :शादी से पहले अपने ‘पुरानों’ से मिलने गई होने वाली दुल्हन, ताकि…

इसे भी पढ़ें :BPSC ने Release किया इस Exam का एडमिट कार्ड… ऐसे करें डाउनलोड

इसे भी पढ़ें :Bigg Boss 16 में होगी Sunny Leone की एंट्री…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

किचन को मिनटों में यू करें चकाचक…

Kohramlive : किचन चाहे कितना भी सुंदर क्यों न...

धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों ऑफिस में बैठकर...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...