spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जियो में टू इन वन ऑफर : एक कनेक्शन से चलायें दो TV

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रिलायंस जियो ने टू इन वन ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहक अब एक ही जियो एयर फाइबर कनेक्शन से दो TV एक साथ चला सकते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को 800 से अधिक डिजिटल टीवी चैनल्स और 13 ओटीटी एप्स की सुविधा दी गई है। यह सेवा जियो टीवी प्लस एप के माध्यम से उपलब्ध है। जियो टीवी प्लस एप 10 भाषाओं में उपलब्ध है। वहीं, एक ही लॉगिन से 13 से अधिक लोकप्रिय ओटीटी एप्स का आनंद ले सकते हैं।

जियो टीवी प्लस एप की प्रमुख विशेषताओं में सिंगल साइन-ऑन विकल्प, स्मार्ट टीवी रिमोट संगतता, और पर्सनलाइज्ड कंटेंट शामिल हैं। ग्राहक स्मार्ट फिल्टर्स का उपयोग करके आसानी से चैनल खोज सकते हैं। प्लेबैक स्पीड को नियंत्रित कर सकते हैं, वहीं पहले से प्रसारित शो भी देख सकते हैं। यह सेवा सभी जियो एयर फाइबर प्लान्स पर उपलब्ध है। वहीं, जियो फाइबर पोस्टपेड में यह 599 रुपये, 899 रुपये और इससे अधिक के प्लान्स पर उपलब्ध है। जियो फाइबर प्रीपेड में यह 999 रुपये और इससे अधिक के प्लान्स पर उपलब्ध है।

जियो टीवी एप पर उपलब्ध प्रमुख चैनलों और ओटीटी एप्स में कलर्स टीवी, स्टार प्लस, और ज़ी टीवी जैसे लोकप्रिय नेटवर्क शामिल हैं। इसके साथ ही डिज़नी प्लस, हॉटस्टार, सोनी लिव और ज़ी फाइव जैसे ओटीटी प्लेटफार्म भी उपलब्ध हैं।

ऐसे हासिल करें सुविधा

अपने स्मार्ट TV के एप स्टोर से जियो टीवी प्लस एप डाउनलोड करें, अपने पंजीकृत जियो फाइबर या जियो एयर फाइबर मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और तुरंत विशाल कंटेंट लाइब्रेरी का आनंद लेना शुरू करें। इस ऑफर के साथ, जियो टीवी तेजी से भारत का सबसे बड़ा कंटेंट एग्रीगेटर प्लेटफार्म बनता जा रहा है। जो विभिन्न प्लेटफार्म्स पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क या कनेक्शन के मनोरंजन के पूरे साधन दे रहा है।

इसे भी पढ़ें :अचानक, ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंच गये… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :लालची नाते-रिश्तेदारों पर लगे गंभीर इल्जाम, हो गया बड़ा कांड…

इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश

इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें

इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…

इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...

रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...

चाणक्य नीतिः इन 5 चीजों का घमंड इंसान को ले डूबता है!

Kohramlive : जीवन में सफलता मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ना...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...