spot_img

JioFiber बैक-अप प्लान मचा देगा धूम, विश्लेषकों ने कही ये बात

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : Reliance Jio ने नए उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए नए किफायती फिक्स्ड ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किए हैं। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कम कीमत वाले ब्रॉडबैंड प्लांस को लॉन्च करने की जियो की पहल का उद्देश्य भारत में ब्रॉडबैंड बाजार को बढ़ाना और नेटवर्क उपयोग में सुधार करना है। नया JioFiber प्लान सिर्फ Rs198/माह से शुरू होता है, जिसमें 10Mbps स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा और एक महीने के लिए अनलिमिटेड लैंडलाइन वॉयस कॉल मिलेंगी। यह ऑफर बैंडविड्थ-ऑन-डिमांड के साथ आता है, जहां उपयोगकर्ता 21 रुपये से 152 रुपये के मामूली भुगतान पर 1/2/7 दिनों के लिए स्पीड को 30एमबीपीएस या 100एमबीपीएस तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, सब्सक्राइबर को 6 ओटीटी ऐप्स और 400 लाइव टीवी चैनलों को देखने के लिए 100 रुपये/माह का अतिरिक्त भुगतान करना होगा, या 14 ओटीटी ऐप्स और 550 लाइव टीवी चैनल 200 रुपये/माह के अतिरिक्त भुगतान पर देखे जा सकते हैं।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की एक अन्य रिपोर्ट बताती है कि जियो के आक्रामक कदम से पे-टीवी बाजार में उथल-पुथल की संभावना है। इससे जियो को अपने एफटीटीएच सेवाओं और कंटैंट के उपभोक्ताओं का आधार बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे राजस्व के नए अवसर खुलेंगे।

भारती एयरटेल के ब्रॉडबैंड व्यवसाय ने वित वर्ष 2022 में कंपनी के भारत के राजस्व में ~4% का योगदान दिया। परंतु Jio फाइबर के नए FTTH प्लान्स से उसके लिए अब रास्ता मुश्किल होगा। हालांकि, इससे FTTH बिजनेस पर कोई खास असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।

बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक जियो द्वारा नये “ब्रॉडबैंड बैक-अप प्लान” ऑफर लॉन्च करने का उद्देश्य प्रतिस्पर्धी कंपनियों के फिक्स्ड ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं को आकर्षित करना है। इस कदम से शुरू में भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है, लेकिन बाद में इस क्षेत्र में एकत्रीकरण हो जाएगा।

जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (आईपीएल) से ठीक पहले लॉन्च की गई Jio की धमाकेदार आकर्षक फाइबर प्लान्स इस बात का संकेत देते हैं कि ये प्रीमियम ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए अपने फाइबर व्यवसाय के लिए विस्तार पर केंद्रित हैं।JM Financials की रिपोर्ट के अनुसार जियो फाइबर के कम लागत वाले 10mbps प्लान्स का उद्देश्य बाजार का विस्तार करना है। भारत में फाइबर की पहुंच अभी लगभग 10% घरों में है। JioFiber को किफ़ायती बनाकर, कंपनी अपने ब्रॉडबैंड ग्राहक आधार को उन घरों तक ले जाना चाहती है जो या तो अब तक ब्रॉडबैंड सेवाओं से वंचित हैं अथवा जिनमें धीमे कनैक्शन वाले ब्रॉडबैंड लगे हुए हैं। आगे यह देखा जाना बाकी है कि बाजार Jio के सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान्स और उद्योग के अन्य खिलाड़ियों पर इसके प्रभाव पर कैसे प्रतिक्रिया देगा।

इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व थानेदार की मौ*त…

इसे भी पढ़ें : जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी हो सकता है…

इसे भी पढ़ें : पैन और आधार कार्ड वालों के लिए सरकार ने की बड़ी घोषणा

इसे भी पढ़ें : बोकारो में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, देखें…

इसे भी पढ़ें : BREAKING : उमेश पाल अपहरण केस में माफिया अतीक को उम्रकैद…

इसे भी पढ़ें : अगले तीन-चार दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट….देखें कहां

spot_img

Related articles:

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...