spot_img

Jio ने Airtel को छोड़ा पीछे…देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : Reliance Jio का 5जी गजब की तेजी से भाग रहा है। जियो यूजर्स को 315.3 MBPS की सुपर डाउनलोड स्पीड मिल रही है। एयरटेल इस मुकाबले में पिछड़ता नजर आ रहा है। एयरटेल की 5जी औसत डाउनलोड स्पीड 261.2 MBPS दर्ज की गई। ओपन सिग्नल की मोबाइल नेटवर्क एक्सपीरियंस रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ।

जिओ एयरटेल से करीब 3 गुना आगे 

5जी स्पीड के साथ 5जी की कवरेज में भी जियो अपने प्रतिद्वंदी एयरटेल से करीब 3 गुना आगे है। जहां जियो यूजर्स 32.5 फीसदी वक्त 5जी नेटवर्क पर बिता रहे हैं वहीं एयरटेल में यह वक्त मात्र 11.4 प्रतिशत है। क्योंकि यूजर्स अभी 4जी और 5जी दोनों ही नेटवर्क का उपयोग कर रहे हैं इसलिए ओपन सिग्नल ने कवरेज नापने के लिए यूजर्स के 5जी नेटवर्क पर बिताए गए वक्त को आधार बनाया है।

ओपन सिग्नल की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि जियो बेहद तेजी से 5जी नेटवर्क को बढ़ा रहा है। जियो बड़ी मात्रा में टावर्स पर 5जी उपकरण लगा रहा है। जाहिर है इससे 5जी नेटवर्क की रीच भी काफी बढ़ी है। 1 से 10 पाइंट के आधार पर ओपन सिग्नल ने रिलायंस जियो को 4.2 पॉइंट्स दिए हैं। वहीं एयरटेल को 3.4 पॉइंट्स ही मिले हैं। टेक्निकल पैरामीटर पर भी जियो ने अपनी क्षमता साबित की है। जियो के ‘कोर’ ने सभी टेस्ट में 84.3% मार्क्स हासिल किए। एयरटेल को 77.5 प्रतिशत नंबर हासिल हुए।

मतलब साफ है 5जी की स्पीड, टावर, कवरेज और टेक्निकल पैरामीटर हर मामले में जियो अव्वल है। वहीं 5जी अपलोड में एयरटेल 23.9 MBPS स्पीड के साथ आगे दिखाई दे रहा है। जियो की 5जी अपलोड स्पीड 18 MBPS मापी गई है। वहीं वॉयस, वीडियो और गेमिंग में दोनों कंपनियों के यूजर्स का एक्सपीरियंस करीब करीब एक सा है।

इसे भी पढ़ें :कोर्ट में फूट-फूटकर रोया अतीक… देखें

इसे भी पढ़ें :गढ़वा जा रहे Ex-MLA के साथ रास्ते में क्या हो गया… देखें

इसे भी पढ़ें :माफिया अतीक की औलाद असद का एनका’उंटर…

इसे भी पढ़ें :इस स्कूल के स्टूडेंट्स की जान जोखिम में… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :रांची के पूर्व DC के ठिकानों पर ED की रेड, अब तक क्या मिला… देखें

इसे भी पढ़ें :PLFI का एरिया कमांडर राटा धराया, करने आया था यह कांड… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

किचन को मिनटों में यू करें चकाचक…

Kohramlive : किचन चाहे कितना भी सुंदर क्यों न...

धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों ऑफिस में बैठकर...