Kohramlive Desk : रिलायंस JIO ने आज लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी जैसे 11 शहरों में अपनी ट्रू 5जी सेवाओं के सबसे बड़े मल्टी-स्टेट लॉन्च की घोषणा की। मोहाली, पंचकुला, ज़ीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी के क्षेत्रों सहित त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़ ट्राइसिटी में 5G सेवाओं को लॉन्च करने वाला रिलायंस जियो पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है।
जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़े इन नए 11 शहरों के जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित जियो यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।
इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए जियो प्रवक्ता ने कहा कि “11 शहरों में एकसाथ 5जी रोलआउट करने पर हमें गर्व है और जब से हमने True 5G सेवाओं को रोल आउट करना शुरू किया है, तबसे यह हमारे सबसे बड़े लॉन्च में से एक है। इन 11 शहरों के लाखों जियो यूजर्स 2023 की शुरुआत जियो ट्रू 5जी टेक्नोलॉजी के फायदों के साथ करेंगे।
महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के साथ-साथ ये शहर हमारे देश के प्रमुख शिक्षा केंद्र भी हैं। “जियो की ट्रू 5जी सेवाओं के लॉन्च के साथ ही क्षेत्र को न केवल सबसे अच्छा दूरसंचार नेटवर्क मिलेगा, बल्कि इससे ई-गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी और एसएमई व्यवसाय के क्षेत्रों में विकास के नए दरवाजे भी खुलेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन, पंजाब, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों के हम आभारी हैं, जिन्होंने क्षेत्र को डिजिटाइज़ करने के हमारे प्रयास को निरंतर सहयोग और समर्थन दिया है।
इसे भी पढ़ें :मां हीराबेन से मिलने अस्पताल पहुंचे PM मोदी, डॉक्टरों ने कही ये बात…
इसे भी पढ़ें :PM की मां की बिगड़ी तबीयत, अहमदाबाद रवाना हुये मोदी… देखें
इसे भी पढ़ें :वीडियोकॉन के संस्थापक वेणुगोपाल धूत का कैसे हुआ पतन… जानें
इसे भी पढ़ें :जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें अपना काम
इसे भी पढ़ें :12वीं पास के लिए CRPF में निकली बंपर VACANCY, देखें डिटेल
इसे भी पढ़ें :4500 पदों पर बहाली करेगा SSC, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई
इसे भी पढ़ें : Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…
इसे भी पढ़ें : Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…
इसे भी पढ़ें : Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….
इसे भी पढ़ें : SmartPhone : मार्केट में छाये नये स्मार्टफोन्स, फीचर्स देख दिमाग घूम जायेगा…
इसे भी पढ़ें : Mini Projector : घर की दीवार बनेगी थिएटर, देसी कंपनी लाई दमदार मिनी प्रोजेक्टर…






