spot_img

झारखंड की सहिया दीदियों को मिला बड़ा तोहफा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की गलियों-सड़कों, पहाड़ियों-मैदानों और आदिवासी बस्तियों में सुबह से शाम तक घर-घर दस्तक देने वाली सहिया दीदियों के चेहरे पर आज एक नई मुस्कान खिल गई। CM हेमंत सोरेन ने उनकी तपती धूप और अनवरत सेवा को सलाम करते हुये मानदेय में इतिहास की सबसे बड़ी बढ़ोतरी कर दी। अब सहिया (आशा) का मासिक मानदेय 2000 से बढ़कर सीधे 4000 रुपये हो गया है। इसी तरह सहिया साथी का दैनिक प्रोत्साहन में 50 रुपये की बढ़ोतरी (अधिकतम 24 दिन), BTT  80 रुपये की बढ़ोतरी, STT 100 रुपये की बढ़ोतरी, इस फैसले पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुहर लगाई, और कहा, “स्वास्थ्य प्रणाली की असली रीढ़ यही महिलायें हैं, जो उम्मीद का दीप हर घर में जलाती हैं।” उन्होंने कहा, जब किसी मां के हाथ में टीका लगता है, जब किसी नवजात की पहली सांस सुरक्षित होती है तो उसके पीछे सहिया दीदी की चुपचाप की गई मेहनत होती है।

46131 स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा लाभ

वित्तीय वर्ष 2025–26 में ‘झारखंड स्वास्थ्य प्रहरी’ कार्यक्रम के तहत, 42964 सहिया, 2420 सहिया साथी, 699 प्रखंड प्रशिक्षक दल (BTT) एवं 48 राज्य प्रशिक्षक दल (STT) इन सभी को इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। राज्य योजना मद से 108.34 करोड़ रुपये स्वीकृत, जो दर्शाता है कि यह सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि प्रतिबद्धता है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...