spot_img
spot_img

झारखंड का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल, सबकी निगाहें यहां… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जहां आस्था हो, वहीं अद्भुत सृजन होता है… और इस बार रांची की धरती पर एक ऐसा सृजन आकार ले रहा है, जिसे देख हर आंख श्रद्धा से झुक जायेगी। श्री रामलाल पूजा समिति इस वर्ष रांची में झारखंड का सबसे विशाल और भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बना रही है। यह पंडाल गुजरात के भुज स्थित प्रसिद्ध स्वामी नारायण मंदिर की भव्यता को दुर्गा पूजा में उतारने की कोशिश है।

बीते साल समिति ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाकर जो चर्चा बटोरी थी, अब उसी विरासत को और भी ऊंचाई देने का प्रयास हो रहा है।

क्या है खास?

14000 वर्ग फीट में फैला यह विशाल पंडाल
लंबाई 140 फीट, चौड़ाई 120 फीट
स्वदेशी सजावट और बंगाल के सुप्रसिद्ध कारीगर उत्तम दा के नेतृत्व में 150 से ज्यादा कलाकार दिन-रात जुटे हैं
40 फीट ऊंचे मंच पर सजीव प्रतिमा का निर्माण
भगवान विष्णु की 24 फीट ऊंची फाइबर प्रतिमा – जो श्रद्धा के साथ-साथ कैमरे भी खींचेगी

यह सिर्फ एक पंडाल नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव होगा,  जहां हर श्रद्धालु को लगेगा कि वह मंदिर की महिमा और मां दुर्गा की शक्ति को एक साथ महसूस कर रहा है। रांची के जिला स्कूल मैदान में हो रहा यह आयोजन न सिर्फ शहर, बल्कि झारखंड और पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए एक यादगार यात्रा बनने वाला है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बैटरी दुकानदारों को लगाया चूना, ऐसे धराया…

Ranchi : डिजिटल भुगतान के दौर में जहां UPI...

मोबाइल झपटकर भागे बदमाश, चंद मिनटों में धरा गये…

Ranchi : राजधानी रांची में मोबाइल छिनतई की एक...

PM मोदी बोले, बंगाल अब बेड़ियों से आजाद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की धरती से शनिवार...

गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

Gumla : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में सूरज की...

लातेहार की दो बहनों के साथ पटना में गैंगरेप, न्योता पर गई थी तिलक में…

Latehar : राजधानी पटना के नौबतपुर से इंसानियत को झकझोर...