Ranchi : गुजरे 34 साल से दिल्ली में रोजी-रोटी की खातिर वहां बस गई खूंटी की एक महिला मारी गई। उसकी लाश नोएडा के एक नाले से मिली। हौजखास पुलिस की सूचना पर मारी गई महिला के कुछ नाते-रिश्तेदार दिल्ली निकल गये हैं। दिल्ली के हौजखास के एक आला पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पुलिस एक चोरीकांड की जांच में जुटी थी, ये जांच मर्डर केस पर आकर अटक गई। जिस घर में चोरी हुई थी, उस घर की नौकरानी को पुलिस खोज रही थी। इसी नौकरानी की नोएडा के नाले में लाश मिली। शक के आधार पर पुलिस ने एक ड्राईवर को उठा लिया। वह पूछताछ में टूट गया और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि मारी गई नौकरानी के साथ उसका करीबी रिश्ता था। महिला लगातार उसपर शादी करने का दबाव बना रही थी, इस कारण उसे सदा के लिये रास्ते से हटा दिया। इससे पहले उसने उस घर में अपने दोस्तों से चोरी करा दी, जहां ये महिला बतौर नौकरानी काम कर रही थी। चोरी के बाद से ही नौकरानी गायब थी और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। इस चलते पुलिस को उसपर शक हो गया।
पुलिस गिरफ्त में आये ड्राईवर जितेंद्र उर्फ गोल्डी ने पुलिस को बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के खानपुर गांव का रहनेवाला है। पेशे से वह चालक है। वह शादीशुदा है और दो बच्चे का पिता है। उसकी एक बेटी की शादी हो गई है। उसका नोकरानी के साथ करीबी रिश्ता था। ये महिला उससे शादी करना चाहती थी। इस चलते उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं अपने दोस्तों से घर में चोरी करवा कर झूठी कहानी गढ़ दी। मारी गई महिला कभी-कभार अपने घर खूंटी आया-जाया करती थी।
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…








