spot_img

प्रकाश पर्व की रौशनी में झिलमिलायेगा झारखंड, CM को न्योता…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड और गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, रातू रोड रांची के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की। यह मुलाकात श्रद्धा और आमंत्रण का प्रतीक थी। सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व के भव्य उत्सव में शामिल होने का न्योता दिया। शिष्टमंडल ने CM को बताया कि 3 नवंबर को रातू रोड स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी से भव्य नगर-कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु संगत शामिल होंगे। वहीं 5 नवंबर को पीपी कंपाउंड, गुरु नानक स्कूल परिसर में प्रकाश पर्व उत्सव समारोह मनाया जायेगा। जहां भक्ति, सेवा और भाईचारे की रौशनी फैलेगी। CM हेमंत सोरेन ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुये सिख समाज के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि “गुरु नानक देव जी की शिक्षायें समाज को एकता, समानता और सेवा का मार्ग दिखाती हैं। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, रांची के प्रेसिडेंट रंजीत सिंह हैप्पी, गुरुद्वारा मेन रोड रांची के सचिव गगनदीप सिंह सेठी, गुरुनानक सत्संग सभा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष  अर्जुन मिड्ढा, सचिव सुरेश जी मिड्ढा, द्वारिका दास मुंजाल, सुरजीत सिंह सलूजा, प्रीतम सिंह गोपी, अनूप सिंह गिरधर, जीतू अरोड़ा, हरीश मिड्ढा एवं अमरजीत सिंह शामिल थे।

इसे भी पढ़े :चंपई सोरेन ने किया ‘बंद’ का ऐलान… जानें कब-क्यों

इसे भी पढ़े :घाटों पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सागर…

इसे भी पढ़े :महागठबंधन का साझा घोषणा पत्र जारी… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...