Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना दिवस परेड समारोह का आयोजन रविवार को जैप वन परिसर में होगा। समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से सीएम हेमंत सोरेन और विशिष्ट अतिथि की हैसियत से गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का मौजूद रहेंगे। डीजीपी नीरज सिन्हा भी समारोह में शिरकत करेंगे। सीएम हेमंत सोरेन दिन के 10 बजे समारोह में पहुंचेंगे। उन्हें सबसे पहले सलामी दी जायेगी। इस मौके पर कई लोग समारोह को संबोधित भी करेंगे।









