Ranchi : वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में झारखंड के औद्योगिक भविष्य को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वेलस्पन वर्ल्ड के संस्थापक व चेयरमैन बी.के. गोयनका के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में राज्य में ₹300 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा गया। वेलस्पन वर्ल्ड ने पीवीसी आधारित प्लास्टिक उद्योग में निवेश की इच्छा जताई है। बैठक में देवघर में प्रस्तावित प्लास्टिक पार्क को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कंपनी की टीम जल्द ही झारखंड पहुंचकर स्थल निरीक्षण और फिजिबिलिटी स्टडी करेगी। प्लास्टिक सेक्टर के साथ-साथ वेलस्पन ने झारखंड के क्रिटिकल मिनरल्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी निवेश में गहरी रुचि दिखाई। धनबाद लॉजिस्टिक पार्क, वेयरहाउसिंग और स्टोरेज नेटवर्क को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई।
रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार
दावोस में हुई यह बैठक झारखंड को निवेश का नया गंतव्य बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है। इससे न सिर्फ औद्योगिक गतिविधियों को बल मिलेगा, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर भी खुलेंगे।








