spot_img

3 अगस्त को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड फिर एक बार दहशत की दहलीज पर खड़ा है। माओवादियों ने 3 अगस्त को झारखंड समेत पांच राज्यों बिहार, छत्तीसगढ़, असम और बंगाल में बंद का ऐलान किया है और इसके साथ ही जंगल की खामोशी में कोई बड़ी हलचल छुपी हुई लग रही है। टॉप कमांडर बसवा राज और विवेक की मौत को “शहादत” बता कर माओवादी बंदी के दिन को स्मृति दिवस में बदलना चाहते हैं। लेकिन पुलिस को शक है—ये मातम की आड़ में बगावत की एक नई पटकथा रची जा रही है।

राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सख्त अलर्ट पर रख दिया है। आशंका है कि इस दिन सुरक्षा बलों की चौकियों, पेट्रोलिंग टीम, VVIP काफिले तक को निशाना बनाया जा सकता है। खासकर ग्रामीण बाजार, रेलवे ट्रैक और पुलों को लेकर खतरे की घंटी बज चुकी है। आईजी अभियान की चेतावनी साफ है, हर जवान रहे तैयार, हर कैंप हो चौकस! रास्तों पर बिछाये जायेंगे माइन डिटेक्टर, और ऑपरेशनल मूवमेंट के सिवा कोई हिल-डुल नहीं। इधर, खुफिया तंत्र की आंखें जंगल के हर पत्ते पर टिकी हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...