spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी किया कड़ा फरमान… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में जनता की शिकायतें अब फाइलों में धूल नहीं खायेंगी। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने देरी पर नाराजगी जताते हुये सभी रेंज IG और DIF को सख्त निर्देश जारी कर दिये हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली के तहत आने वाली शिकायतों का त्वरित निपटारा करने को कहा है। सभी रेंज IG और DIG को पत्र लिखकर स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं, अब देरी बर्दाश्त नहीं होगी। बीते 12 फरवरी को हाई लेवल  समीक्षा मीटिंग में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पाया गया कि पुलिस विभाग के पास बड़ी संख्या में जन शिकायतें लंबित पड़ी हैं। सचिव ने मामलों को लंबित रखने पर नाराजगी भी जताई।

21 दिन से ज्यादा लंबित मामलों पर फोकस

निर्देश दिया गया है कि सबसे पहले 21 दिनों से ज्यादा पुराने मामलों का निष्पादन किया जाये। वहीं, लंबित शिकायतों की संख्या 50 से कम लाने का लक्ष्य तय किया गया है। केंद्र सरकार के जन शिकायत निवारण नियमों के अनुसार 5 से 21 दिनों के भीतर शिकायतों का निष्पादन जरूरी है। लेकिन समीक्षा में सामने आया कि झारखंड पुलिस कई मामलों में समयसीमा का पालन नहीं कर रही थी। पुलिस मुख्यालय ने जिलावार लंबित शिकायतों की सूची भी संलग्न कर दी है। सभी अधिकारियों को निर्देश है कि 21 दिन से ज्यादा पुराने मामलों की समीक्षा कर जल्द निपटारा करें और रिपोर्ट मुख्यालय को भेजें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...