अकवान तूफान को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर…

Date:

spot_img

Ranchi : मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका के बीच झारखंड में बिजली विभाग ने भी कमर कस ली है। अकवान तूफान के संभावित असर को देखते हुये बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिये झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) अलर्ट मोड में है। आंधी-तूफान के दौरान बिजली के तार टूटने, खंभे गिरने या ट्रांसफार्मर में खराबी आने से आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिये विभाग ने पहले से ही तैयारियां तेज कर दी हैं। ऊर्जा विकास निगम के CMD सह JBVNL के प्रबंध निदेशक के. श्रीनिवासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और बिजलीकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। साफ कहा गया है कि किसी भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर मरम्मत कार्य में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिये।

इन फीडरों पर रहेगी पैनी नजर

तूफान के दौरान बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिये अधिकारियों को 33 केवी और 11 केवी फीडरों के साथ ट्रांसफार्मरों की नियमित निगरानी करने को कहा गया है। किसी भी तरह की तकनीकी खराबी या ब्रेकडाउन की सूचना मिलते ही तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिये अतिरिक्त वाहन, पर्याप्त मानवबल और जरूरी उपकरण तैयार रखने को कहा गया है। खासकर पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

सबस्टेशनों पर मौजूद रहेंगे इंजीनियर

तूफान के दौरान बिजली व्यवस्था की निगरानी के लिये सहायक विद्युत अभियंताओं और कनीय विद्युत अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र के सबस्टेशनों में मौजूद रहने को कहा गया है।अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि फील्ड में किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करें। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिये मरम्मत कार्य में तेजी रखी जाये, ताकि उपभोक्ताओं को लंबे समय तक अंधेरे में न रहना पड़े। निगम ने बिजलीकर्मियों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी है। ब्रेकडाउन की मरम्मत के दौरान सभी कर्मचारियों को जरूरी सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है। विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि बिजली आपूर्ति बहाल करने की जल्दबाजी में कर्मचारियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाये।

बिजली गुल हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत

अकवान तूफान के दौरान यदि किसी इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित होती है या बिजली से जुड़ी कोई दूसरी समस्या आती है, तो उपभोक्ता JBVNL के इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 1912/18003456570/ 9031110121/ 9431135504/ 0651-2710002/ 9431135503। 

इसे भी पढ़ें :

बिहार में भयंकर हा’दसा, सात युवकों की दर्दनाक मौ’त…

Bihar : शादी-ब्याह की खुशियों के बीच एक ऐसा हादसा...

सनसनीखेज खुलासाः रांची में 18 लाख रुपये के विवाद में हुई थी ह’त्या

Ranchi : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित...

नौकरी का झांसा देकर रांची से दिल्ली ले जाने का इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की एक युवती को नौकरी दिलाने...

वंदे भारत के खाने में निकला कीड़ा, फिर…

Bihar : धुनिक सुविधाओं और प्रीमियम सफर के लिये...

महिला कर्मचारी को आया गुस्सा, जड़े पांच थप्पड़, वीडियो वायरल…

UP : बिजली विभाग के एक कार्यालय में उस...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार में भयंकर हा’दसा, सात युवकों की दर्दनाक मौ’त…

Bihar : शादी-ब्याह की खुशियों के बीच एक ऐसा हादसा...

सनसनीखेज खुलासाः रांची में 18 लाख रुपये के विवाद में हुई थी ह’त्या

Ranchi : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित...

नौकरी का झांसा देकर रांची से दिल्ली ले जाने का इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की एक युवती को नौकरी दिलाने...

वंदे भारत के खाने में निकला कीड़ा, फिर…

Bihar : धुनिक सुविधाओं और प्रीमियम सफर के लिये...

महिला कर्मचारी को आया गुस्सा, जड़े पांच थप्पड़, वीडियो वायरल…

UP : बिजली विभाग के एक कार्यालय में उस...