spot_img

झारखंड में आतंक का एन’काउंटर, मामूली मोबाइल मैकेनिक से गैंगस्टर तक का सफर… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जेल के अंदर से बाहर की दुनिया में खौफ बनाने में माहिर कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। मंगलवार को उसे NTPC DGM मर्डर केस में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर रायपुर से रांची लाया जा रहा था। खबर है कि इसी दरम्यान पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। तभी इसका फायदा अमन साहू ने उठाया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे रोका तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से हुई कार्रवाई में वह मारा गया।

झारखंड (Jharkhand)  के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर की फैली खबर के बाद से अपराध जगत में तहलका मच गया। झारखंड पुलिस फाइल में कुख्यात के नाम से शुमार छोटे बड़े अपराधी अंडरग्राउंड होने शुरू हो गए। वही नाम नहीं छापने के शर्त पर एक आला अधिकारी ने बताया कि इन चूहों को अब बिल से बाहर निकाल कर सबक सिखाया जाएगा।

मामूली मोबाइल दुकानदार से बना गैंगस्टर 

अमन साहू पहले एक मामूली मोबाइल मैकेनिक था। पतरातू में उसकी छोटी सी एक दुकान थी। रातों-रात लखपति बनने की चाह में वह अपराध जगत से जुड़ा। इसके बाद अपराध के दलदल में धंसता चला गया। कोयलांचल के कुख्यात अपराधी किशोर पांडे के मारे जाने के बाद अमन साहू का नाम अपराध जगत में चमका था। इसके बाद उसकी आतंक की गाथा की धार तेज होती चली गई। उसके नाम के खौफ का आलम ऐसा था कि वह किसी भी जेल में वह 2 महीने तक नहीं टिक पाता था।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...