Chakradharpur : चक्रधरपुर से सटे खरसावां से झामुमो विधायक दशरथ गगराई के छोटे भाई विजय गगराई ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। यह सियासी मिलन रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुआ, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। राजनीतिक गलियारों में यह बात किसी से छिपी नहीं कि विजय गगराई पहले झामुमो में थे और चक्रधरपुर विधानसभा सीट से पार्टी टिकट के दावेदार भी। लेकिन टिकट न मिलने से नाराज विजय ने विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान संभाला। इस फैसले की कीमत उन्हें चुकानी पड़ी झामुमो ने छह साल के लिये पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद विजय गगराई ने नगर परिषद चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी थी। अब भाजपा में उनकी एंट्री के साथ ही तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है कि चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिये भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय गगराई ही होंगे। जानकारों का मानना है कि इससे भाजपा को स्थानीय स्तर पर बड़ी मजबूती मिलेगी। वहीं, आने वाला नगर परिषद चुनाव अब कड़े मुकाबले की ओर बढ़ता दिख रहा है, जहां दिग्गजों के बीच सीधा सियासी टकराव तय माना जा रहा है।
झामुमो विधायक के भाई ने थामा भाजपा का दामन, बदलेगा खेल…
Date:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…
Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...
मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…
Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...
पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…
Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...
व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…
Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...
नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…
Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...







