spot_img
spot_img

झारखंड देश का पहला राज्य, क्या बोल गये CM हेमंत… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राज्य के विभिन्न जिलों से आज सहायक पुलिस कर्मी CM आवास पहुंचे। रांची के कांके रोड स्थित CM आवास परिसर में जुटे सहायक पुलिस कर्मियों ने CM का आभार जताया। बीते कल CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने सहायक पुलिस कर्मियों के सेवा अवधि विस्तार एवं अन्य लाभों के प्रस्तावों पर मुहर लगाई थी। अपनी खुशी का इजहार करते हुये सहायक पुलिसकर्मियों ने कहा कि इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने CM से कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में सभी को उनका हक-अधिकार मिल रहा है। हम सभी की तरफ से आपका आभार और धन्यवाद।

सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा राज्य सरकार

मौके पर CM हेमंत सोरेन ने सहायक पुलिस कर्मियों से कहा कि आने वाले दिनों में सहायक पुलिस कर्मियों के लिए उनकी सरकार सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेगी। राज्य सरकार पूरी ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ आमजनों की परेशानियों का समाधान करने में जुटी है। सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य के सभी वर्ग-समुदायों को मिल रहा है।

देश का पहला राज्य जहां अधिवक्ताओं को भी मिलेगा पेंशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य जहां अधिवक्ताओं को भी पेंशन मिलेगी। हमारी सरकार राज्यहित से जुड़े कार्य निरंतर कर रही है। आमजनों के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं। आज राज्य के विभिन्न जिलों से लगातार लोगों का हुजूम ढ़ोल-नगाड़ा लेकर CM आवास जश्न मनाने पहुंच रहें है। राज्य सरकार के पदाधिकारी आमजनों के घरों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहें हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पंचायत-पंचायत, गांव-गांव, घर-घर पहुंचाया जा रहा है।

मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं विभिन्न जिलों से आए सहायक पुलिस कर्मियों में विवेकानंद प्रसाद गुप्ता, राजकुमार पासवान, अविनाश कुमार, उज्जवल कुमार, सोनाली हेंब्रम, मगडाल बागे, शांति मुंडा, उमेश मुंडारी, राजेंद्र हांसदा, शाहदेव भगत, सावन मुंडा, स्मिता कुमारी, देवकी बालमुचू, पवन लीला किस्कू, रविंद्र साहू सहित अन्य सहायक पुलिस कर्मी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...