Ranchi : झारखंड में ठंड ने इस कदर शिकंजा कसा है कि दिन में भी लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। राज्य में तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच शीतलहर का सितम लगातार जारी है। हालात ऐसे हैं कि सात जिलों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है और सर्द हवा हड्डियों तक कंपकंपी पैदा कर रही है। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की एक हल्की किरण जरूर दिखाई है, रविवार से दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी संभव है। लेकिन रात का पारा अभी भी 2 से 12 डिग्री के बीच ही रहने का अनुमान है। 2.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा खूंटी रहा। मौसम केंद्र, रांची के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से ठंड चरम पर है। राजधानी रांची भी ठंड की गिरफ्त में है, यहां न्यूनतम तापमान 8.2°C दर्ज किया गया। वहीं लातेहार एकमात्र जिला रहा जहां दिन का तापमान भी 20 डिग्री से नीचे, महज 17.9°C रिकॉर्ड हुआ। मौसम केंद्र के अनुसार 23 से 29 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है। दिन में कुछ राहत मिलेगी, लेकिन सुबह-शाम की ठंड अभी पीछा नहीं छोड़ेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक बुजुर्ग और बच्चे विशेष सावधानी बरतें, सुबह-शाम ठंड से बचाव करें, खुले में अलाव और गरम कपड़ों का सहारा लें।
इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…
इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें : Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे
इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…






