spot_img
spot_img
spot_img

राष्ट्रपति के जोहार को झारखंड तैयार, तारीख का ऐलान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : 31 जुलाई और 1 अगस्त को झारखंड राष्ट्रपति के स्वागत में सजने वाला है। देवघर से रांची और धनबाद तक तैयारियों की गूंज है, क्योंकि देश की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एम्स देवघर और आईआईटी धनबाद के दीक्षांत समारोहों में हिस्सा लेने आ रही हैं। इस ऐतिहासिक दौरे को लेकर झारखंड प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। मुख्य सचिव अलका तिवारी खुद कमान संभाले हुये हैं। देवघर में कांवर यात्रा चरम पर है, मगर व्यवस्था ऐसी बनाई जा रही है कि श्रद्धालुओं की आस्था भी बनी रहे और राष्ट्रपति का दौरा भी भव्य और गरिमामय हो। एयरपोर्ट से लेकर मंच तक की हर परत की मॉनिटरिंग IG अखिलेश झा और सचिव अमिताभ कौशल कर रहे हैं। हर जिले के डीसी से लेकर विशेष अफसरों की नियुक्ति तक सब कुछ चाक-चौबंद है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पब्लिक एड्रेस सिस्टम और मीडिया कवरेज की बारीकियों को देख रहा है। मंच पर कौन बोलेगा, राष्ट्रपति की सुरक्षा कैसी रहेगी, मंच के पर्दे से लेकर पीने के पानी तक हर चीज फाइनल है। ये दौरा सिर्फ एक यात्रा नहीं, झारखंड की प्रतिष्ठा का पर्व है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुबह घर पहुंचे बच्चे, सामने था मां की मौ’त का खौफनाक मंजर… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से...

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...

चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...

22 जून तक इन 3 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, मिलेंगे शानदार परिणाम…

Kohramlive : ग्रह-नक्षत्रों की चाल में इन दिनों एक...