‘अबुआ दिशोम’ से झारखंड का कल गढ़ने की तैयारी… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की माटी, मेहनत और भविष्य, तीनों को साधने वाला बजट कैसा हो? इसका खाका CM हेमंत सोरेन ने आज साफ-साफ खींच दिया। झारखंड मंत्रालय में वित्त विभाग की ओर से आयोजित अबुआ दिशोम बजट संगोष्ठी 2026-27 में CM ने दो टूक कहा बजट ऐसा हो, जो हर वर्ग को साथ लेकर चले, युवा राज्य की संभावनाओं को आकार दे और विकास को रफ्तार दे। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड ने अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर लिये हैं। अब वक्त है, एक व्यापक, संतुलित, समावेशी और सतत विकास आधारित बजट का। CM हेमंत सोरेन ने जोर देकर कहा कि बजट जन आकांक्षाओं का आईना होना चाहिये। उन्होंने कहा कि आम लोगों की भागीदारी से ही ऐसा बजट बनेगा, जो जमीन से जुड़ा और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो।

करीब 1 लाख करोड़ का बजट, बढ़ेगा दायरा

CM हेमंत सोरेन ने संकेत दिये कि आगामी बजट लगभग एक लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। वहीं, यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले वर्षों में बजट का आकार और बढ़ेगा। इसके लिये राजस्व संग्रहण मजबूत करना अनिवार्य होगा। ताकि विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं में धन की कमी न हो।

दावोस और लंदन से सीख, झारखंड में प्रयोग

CM हेमंत सोरेन ने अपने दावोस और लंदन दौरे का जिक्र करते हुये कहा कि वहां की नीतियां, अर्थव्यवस्था और कार्य संस्कृति को करीब से समझा। विदेशों में मिले अनुभवों से झारखंड के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जायेगा।CM ने कहा कि आज की नई पीढ़ी पारंपरिक ढर्रे से हटकर नये रास्ते तलाश रही है। ऐसे में बजट को भी युवाओं की जरूरत, रोजगार, नवाचार और अवसर को ध्यान में रखकर तैयार करना होगा। CM हेमंत सोरेन ने दोहराया कि झारखंड में जल, जंगल, जमीन खनिज संपदा मेहनतकश श्रमिक, किसान, खिलाड़ी और उद्यमी की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो बस, बेहतर प्रबंधन और सही दिशा में इस्तेमाल की। CM ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, खेल, उद्योग, आधारभूत संरचना, हर क्षेत्र में लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। खेतों तक पानी पहुंच रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। जल-जंगल-जमीन के संरक्षण पर ठोस काम चल रहा है।

वैल्यू एडिशन पर जोर

लाह और तसर जैसे उत्पादों का जिक्र करते हुये CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के संसाधनों का इस्तेमाल दूसरे राज्यों में हो रहा है, अब समय है कि यहीं वैल्यू एडिशन हो और लाभ भी यहीं मिले। आदिवासी बहुल राज्य होने की याद दिलाते हुये CM ने कहा कि विकास के साथ-साथ पारंपरिक व्यवस्थाओं और जनजातीय संस्कृति को भी आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आम लोगों और विशेषज्ञों से मिले सुझावों को बजट में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर स्वाति बंका, किशोर प्रसाद वर्मा और गोपी हांसदा को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस संगोष्ठी में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, वित्त सचिव प्रशांत कुमार एवं राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह
सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से आये विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...