Dumka : PM नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि ST, SC और OBC के आरक्षण की रक्षा के लिये मोदी जान की बाजी लगा देगा। मोदी ने कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं इनका आरक्षण कोई नहीं छीन सकता। एक माह पूर्व ही हमने इंडिया गठबंधन के लोगों से कहा कि लिख कर दें कि आप आरक्षण में फेरबदल नहीं करेंगे, पर उन्होंने ऐसा नहीं किया। वे तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। PM मोदी ने कहा कि झारखंड का नाम भ्रष्टाचार की वजह से देश में चर्चा में है। झामुमो-कांग्रेस के नेताओं के यहां से नोटों का पहाड़ मिल रहा, ये पैसे शराब, टेंडर, खान-खनिज और खनन घोटाले से जमा किये जा रहे हैं। साहिबगंज में खनन घोटाला 1000 करोड़ से अधिक का है, यहां तक की इन लोगों ने जमीन हड़पने के लिए अपने माता-पिता का नाम बदल लिये। झारखंड को इन भ्रष्टाचारी नेताओं से मुक्ति दिलानी होगी, 04 जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज की जायेगी। देश की तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जायेगा। PM मोदी आज भाजपा द्वारा आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने के लिये दुमका पहुंचे थे। उन्होंने दुमका से सीता सोरेन, गोड्डा से निशिकांत दुबे और राजमहल से ताला मरांडी को जीताने की अपील की। मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सारठ विधायक रणधीर सिंह सहित भाजपा के कई छोटे-बड़े नेता मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :सपा के वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल…
इसे भी पढ़ें :IMD अपडेट : झारखंड में एंट्री ले सकता है मानसून… जानें कब
इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा, ढह गई खदान, CM ने बुलाई मीटिंग…
इसे भी पढ़ें :राम रहीम बरी, HC ने CBI कोर्ट के फैसले को किया रद्द…
इसे भी पढ़ें :राजधानी से उड़ने वाली इस फ्लाइट में बम की खबर, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें :“मेरा कॉल जहां तक जाता है, मेरी गोली भी वहां तक जाती है”, कुख्यात मयंक सिंह का पोस्ट वायरल











