spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड को मिले 39 डीएसपी और 14 कमांडेंट, क्या बोल गये सीएम… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : सीएम हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त 53 पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि आज आपके लिए बेहद गर्व का दिन है। आप एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। अब आपको कर्तव्य पथ पर चलना है। मुझे पूरा विश्वास है कि आपने यहां जो राष्ट्र सेवा की शपथ ली है, उसपर आप खरा उतरेंगे। मौका था हजारीबाग के झारखंड पुलिस अकादमी में दीक्षांत समारोह का। करीब एक साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद आज झारखंड को 39 डीएसपी और 14 कमांडेंट मिल गये। सभी पुलिस अधिकारी 7वीं से 10वीं बैच के हैं। इससे पहले सीएम ने शहीद स्मारक पर फूलमाला चढ़ाकर अमर शहीद जवानों को नमन किया।

ट्रेनिंग से बढ़ेगा आत्म बल और विश्वास

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अपने यहां जो कड़ी ट्रेनिंग हासिल की है, वह आपके जीवन में ऐतिहासिक कार्य के रूप में अंकित होगा। ट्रेनिंग से आपका आत्मबल और विश्वास बढ़ेगा। यह आपकी कार्य कुशलता को बढ़ाएगा। खासकर प्रशिक्षण के दौरान आपने जो सीखा है, वह कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान जो चुनौतियां मिलेगी उससे निपटने में मददगार साबित होगा।

आपकी सेवा आम नागरिकों को समर्पित है

सीएम हेमंत सोरेन ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि आपकी सेवा आम नागरिकों को समर्पित है। आप सभी इस बात से भली -भांति वाकिफ हैं कि झारखंड की गिनती पिछड़े राज्यों में होती है। यहां के लोग काफी भोले-भाले, सीधे और सरल होते हैं। वे जब आपके पास अपनी परेशानियों को लेकर आएंगे तो आपसे उम्मीद है कि उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे।

ग्रामीण नौजवानों के लिए आइकॉन बनें

सीएम ने कहा कि आज बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के युवा बड़े-बड़े पदों पर आ रहे हैं। वे अपनी मेहनत और लगन से अपना अलग मुकाम बना रहे हैं। आपने पुलिस सेवा में आकर जो उपलब्धि हासिल की है, वह युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा। मेरा मानना है कि आप ग्रामीण नौजवानों के लिए आइकन बनें।

ये प्रशिक्षु पदाधिकारी हुए सम्मानित

सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु – (ओवरऑल)

  1. प्रदीप कुमार साव
  2. अर्चना स्मृति खलखो
  3. राजीव रंजन

सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु –  अंतः विषय

  1. प्रदीप कुमार साव
  2. अर्चना स्मृति खलखो
  3. अकरम रजा

सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु – वाह्य विषय

  1. राजीव रंजन
  2. सन्नी वर्धन
  3. चंद्रशेखर

सर्वश्रेष्ठ शूटर

  1. सन्नी वर्धन और अर्चना स्मृति खलखो
  2. पूजा कुमारी – एक और पूजा कुमारी – दो
  3. किरण कुमारी और कैलाश प्रसाद महतो

इस अवसर पर एसटीएफ जवान बबलू नायक और अभिजीत ने खुद से उकेरी गई सीएम हेमंत सोरेन की खूबसूरत तस्वीर उन्हें सप्रेम भेंट की।

ये रहे मौजूद

मौके पर विधायक उमाशंकर अकेला और अंबा प्रसाद, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, एडीजी ट्रेनिंग प्रिया दुबे, आईजी ट्रेनिंग मनोज कौशिक, झारखंड पुलिस अकादमी के संयुक्त निदेशक-सह-पुलिस उपमहानिरीक्षक संजय रंजन सिंह समेत कई आला पुलिस पदाधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : टूटे हाथ की बोली लगाई 4 लाख, यहां केवल 49 हजार में हो गया ऑपरेशन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

15 साल का तूफान और अलग ड्रेसिंग रूम, मौका मिला तो टूट जायेगा ये रिकॉर्ड…

Kohramlive : महज 15 साल की उम्र में भारतीय सीनियर...

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में...

हाईकोर्ट ने कहा, अब मोहलत नहीं मिलेगी…

Ranchi : झारखंड की जेलों में वर्षों से खाली...

गैंगस्टर के इस गुर्गे के पास मिले 3 उम्दा पिस्टल और 33 जिंदा गोलियां…

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र से...

रांची में सड़कों पर उतरे पुलिस अफसर और RAF… देखें वीडियो

Ranchi : मुहर्रम पर्व को लेकर राजधानी रांची में...