Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में राज्य हित से जुड़े 67 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित इस मंत्रिपरिषद बैठक में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए।
झारखंड को मिलेगा “विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग”
बैठक में झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग के गठन के लिए कार्य नियमावली को मंजूरी दी गई। यह आयोग राज्य में विकास योजनाओं के कारण विस्थापित परिवारों की समस्याओं को सुलझाने, पुनर्वास की निगरानी और नीति निर्माण में मदद करेगा।
गुरुजी के घर को मिला नया नाम — रूपी सोरेन निवास
पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिवंगत शिबू सोरेन के मोरहाबादी स्थित आवास को अब उनकी धर्मपत्नी रूपी सोरेन के नाम पर किया जायेगा। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी है। यह फैसला गुरुजी के परिवार और उनके योगदान के सम्मान में लिया गया है।
किन-किन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी, नीचे देखें…








