spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, इस रोज होगा फैसला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मकर संक्रांति के शुभ मौके पर झारखंड भाजपा संगठन में नये अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव का कार्यक्रम जारी करते हुये 13 जनवरी को नामांकन 14 जनवरी को निर्वाचन कराने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के चुनाव प्रभारी जुएल उरांव की मौजूदगी में
पूरी चुनावी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जायेगा। प्रदेश संयोजक प्रदीप वर्मा ने चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।13 जनवरी को दिन के 12.00 से 2.00 बजे तक नामांकन, 2.00 से 3.00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, 3.00 से 5. 00 बजे तक नामांकन वापसी, 14 जनवरी (मकर संक्रांति) की दोपहर 2.00 बजे निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होगी। सियासी गलियारों में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके नये प्रदेश अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। हालांकि तस्वीर पूरी तरह साफ 14 जनवरी को ही होगी। यदि एक से अधिक नामांकन होते हैं तो मतदान कराया जायेगा। यदि एक ही नामांकन हुआ तो निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...