Ranchi : मोस्ट वांटेड अपराधी इरफान और बाघा आज झारखंड ATS के हत्थे चढ़ गये। यह दोनों कोयलांचल के डॉन माने जाने वाले भोला पांडेय (अब मृत) गिरोह के शार्प शूटर माने जाते हैं। कुख्यात भोला पांडेय साल 2009 में वर्चस्व की लड़ाई में मारा गया था। ATS एसपी सुरेंद्र कुमार झा को इंफॉर्मेशन मिली थी कि इरफान और बाघा इन दिनों रांची में पनाह लिए हुए हैं। एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी कर दोनों को पुंदाग के राजपथ इलाके से दबोच लिया। इनके पास से करीब दो लाख रुपये कैश जब्त किये गये हैं। भोला पांडे का गिरोह झारखंड के हजारीबाग और रामगढ़ के इलाकों में काफी एक्टिव है। रामगढ़ में हुए MLA अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि राजकिशार बाउरी उर्फ बितका हत्याकांड में दोनों ने शामिल होने की बात कबूल की है। इसी साल के बीते 26 फरवरी को रामगढ़ के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में बितका को सरेशाम गोलियों से भून दिया गया था। ATS का मानना है कि इन दोनों को पकड़े जाने के बाद गिरोह को करारा झटका लगा है।
यहां याद दिला दें कि गैंगस्टर भोला पांडेय के मारे जाने के बाद गिरोह की कमान विकास पांडेय के हाथों में आ गई थी। गिरोह की कमर तोड़ने का जिम्मा ATS को दिया गया था। ATS की टीम खतरनाक अपराधी इरफान और बाघा को दबोचने के लिए लगातार कई राज्यों में रेड मारी थी। इसी बीच दोनों के रांची में होने की इंफॉर्मेशन मिली। ATS की टीम ने रेड मार दोनों को दबोच लिया।
इसे भी पढ़ें : 80 लाख की मांगी थी फिरौती, मास्टरमाइंड धराया…
इसे भी पढ़ें : चक्रवात मोचा से ‘तबाही’ शुरू, हवा की रफ्तार ऐसी कि…
इसे भी पढ़ें : म’रने से पहले अंकित खोल गया निवेदिता की ह’त्या के पीछे छिपे राज…
इसे भी पढ़ें : अब गंगा के रास्ते बिहार और बंगाल तक, मरीजों को मुफ्त सेवा…जाने कहां व कब से














