कोहराम लाइव डेस्क : जेईई यानी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन JEE मेंस 2021 के पहले सत्र की परीक्षा समाप्त हो गई है। बता दें, जेईई मेंस की परीक्षा इस साल चार सेशन में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र 23 फरवरी को शुरू हुआ था। आगे के सत्र मार्च, अप्रैल और मई में होंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक अपने ट्विटर पर लिखा, पहले सेशन में जेईई मेंस परीक्षा में 95 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हुई है। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सफलतापूर्वक परीक्षा आयोजित करेगा।
Read More : नामकुम के मोबाइल दुकान में चोरी, 4 लाख का सामान ले उड़े चोर
विदेश में भी 10 सेंटर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के एक सीनियर सदस्य ने कहा कि परीक्षा 311 शहरों में 828 केंद्रों पर हुई। विदेश में 10 केंद्र हैं- बहरीन, कोलंबो, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर और कुवैत। सभी COVID-19 संबंधित प्रोटोकॉल का पालन किया गया।
Read More : दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक
पहली बार 13 भाषाओं में परीक्षा
JEE मेंस प्रवेश परीक्षा 23 फरवरी 2021 से शुरू हुई। यह पहली बार था जब परीक्षा 13 भाषाओं – असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती में हुई।
Read More : BREAKING : PCR वैन में ही पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली








