Dhanbad : धनबाद के वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके भाई गोपी खान के घर को आज कुर्क किया गया। कुर्की जब्ती वारंट हासिल करने के बाद पुलिस मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसके घर को कुर्क किया। धनबाद के वासेपुर के कमर मखदूमि रोड स्थित प्रिंस खान और गोपी खान का आवास है। आवास पर लगे ताले को पहले तोड़ा गया, फिर घर के अंदर रखे सामानों को कुर्क कर लिया गया। पुलिस टीम JCB लेकर पहुंची थी। मौके पर मौजूद बैंक मोड़ के थानेदार प्रभात पांडेय ने मीडिया को बताया कि साल 2015 के एक मामले में गोपी खान को अदालत ने सशरीर उपस्थित होने का निर्देश जारी किया था, पर वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। फरार गोपी खान के घर में नोटिस और इश्तेहार भी चिपकाया गया था, पर वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसके घर को कुर्क कर लिया गया। दरवाजे और खिड़कियां को निकालने के लिये JCB मंगाई गई है।
इसे भी पढ़ें : 7 IFS अफसरों के तबादले, देखें कौन कहां गये…
इसे भी पढ़ें : विस्तारा और एयर इंडिया का होगा विलय, CCI ने दी अनुमति, जानें…
इसे भी पढ़ें : ब्राउन शूगर का चलता-फिरता दुकान चलाने वाले का क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : बड़े माफियाओं का असली चेहरा बेनकाब, ED ने जब्त की तीन भूखंड… जानें
इसे भी पढ़ें : सूअर खेत क्या चर गया, हो गया भयानक कांड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दुआयें दे बहना चल बसी, रूला गई परिवार को, जानें…
इसे भी पढ़ें : बीवी का रेत डाला गला, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची ट्रिपल म*र्डर केस में हुई अरेस्टिंग, कितने लोग धराये… जानें








