Ranchi : झारखंड सशस्त्र पुलिस 10 की महिला बैंड पार्टी पर नाज है। इस महिला बैंड पार्टी ने हरियाणा के पंचकुला में अपना जौहर दिखा पूरे देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया और झारखंड पुलिस का नाम रौशन किया। ITBP के बैनर तले आयोजित 23वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता 2022-23 में, झारखंड महिला बैंड पार्टी ने अपने नाम सर्वश्रेष्ट मेडल हासिल किया।

यह कहना है झारखंड के DGP अजय कुमार सिंह का। मौका था महिला बैंड पार्टी के मान-सम्मान में आयोजित समारोह का। पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस समारोह में DGP ने महिला बैंड पार्टी को मेडल और प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

झारखंड सशस्त्र पुलिस 10 के महिला बैंड के गठन की प्रक्रिया साल 2006 में शुरू हो गई थी। नियुक्ति दो चरणों साल 2910 और साल 2017 में हुई। महिला बैंड में एक सब इंस्पेक्टर, 6 हवलदार और 34 महिला सिपाही कमान संभाले हुये हैं। समारोह में मौजूद ADG रेजी डुंगडुंग की तारीफ करते हुये कहा कि इनके अथक प्रयास से ही महिला बैंड पार्टी बना।


IG प्रोविजन प्रभात कुमार ने महिला बटालियन 10 द्वारा हस्तनिर्मित स्मृति चिन्ह DGP को देकर उन्हें सम्मानित किया। पूर्व ADG रेजी डुंगडुंग को भी सम्मानित किया गया। मौके पर ADG मुख्यालय मुरारी लाल मीणा, ADG अभियान संजय आनंद राव लाठकर, ADG प्रिया दुबे, IG अभियान वेणुकांत होमकर, IG मानवाधिकार अखिलेश झा, IG प्रभात कुमार, कार्मिक DIG अनेप्पु विजयालक्ष्मी, जैप DIG सुनील भास्कर, DIG बजट डॉ शम्श तबरेज, जैप 1 के समादेष्टा वाईएस रमेश, जैप 10 के समादेष्टा धनंजय कुमार सिंह एवं जैप 9 के समादेष्टा शैलेन्द्र वर्णवाल सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में नाबालिग के भरोसे का खू*न… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :ममता को निगल गई मोहब्बत, 5 बच्चों वाली की लव स्टोरी… जानें
इसे भी पढ़ें :अपराधी-उग्रवादियों के उठते फन को कुचलने को एकजुटता जरूरी : मुस्तफा
इसे भी पढ़ें :साले की बीवी पर मचला दिल, फिर कर दिया यह कांड… जानें
इसे भी पढ़ें :हवा में जहाज में ब्ला’स्ट, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग…















