RANCHI : मर्डर केस में सजायाफ्ता मुजरिम संजय लोहरा कुछ दिन पहले ही रांची जेल से बाहर आया। बाहर आते ही उसे पैसे की दरकार पड़ी। उसे अपने वकील और कुछ अन्य लोगों को पैसे देने थे। उसके बाद उसने अपने कुछ पुराने साथियों को मिला कर एक लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। पहले से तय योजना के मुताबिक 15 जून को अरगोड़ा के पुंदाग रोड के गोदाम में धावा बोला। वहां बैठे व्यक्ति विद्यापति की कनपटी पर पिस्टल सटा दी और रखे एक काले रंग का बैग लूटकर फरार हो गये। इसके बाद लुटे शख्स अरगोड़ा के थानेदार बिनोद कुमार को सबकुछ बताया। शुरू में थानेदार को बताया कि लूटे गये बैग में करीब सात लाख रुपये हैं। बाद में सुर बदला और कहा… चार से पांच लाख के बीच होगा। वहीं इस कांड में शामिल पांच लूटेरे जब दबोच लिए गये तब खुलासा हुआ कि 4 लाख रुपये अपराधियों के हाथ लगे थे। इसमें भी करीब 60-70 हजार रुपये सिठियो बस्ती में एक नाले में गिर गये थे। सुनें, क्या बोले रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा….
Read More : इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट
Read More : हैवानियत : 7 साल के बच्चे को पिता ने पानी की टंकी में फेंका, फिर…








