Kohram live desk : झारखंड एकेमडिक काउंसिल(JAC) इनकी supplementary exam की तैयारी में जुट गया है। मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट निकलने के बाद कई प्रकार के विवाद शुरू हो गए हैं। फेल स्टूडेंट्स प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार और विपक्ष के बीच भी इस मुद्दे को लेकर ठनी हुई है। इस बीच JAC पूरक परीक्षा का आयोजन और इसका रिजल्ट 15 सितंबर से पहले जारी कर देना चाह रहा है।
परीक्षा के नियमों में किए जाएंगे बदलाव
समझा जा रहा है कि इस बार परीक्षा के नियमों में बदलाव किए जाएंगे। पहले जहां इसमें सभी विषयों की परीक्षा की अनुमति दी गई थी, अब JAC परीक्षा के फॉर्मेंट में भी बदलाव करने की तैयारी कर रहा है।इस बार पूरक परीक्षा सब्जेक्टिव होने के बजाय ऑब्जेक्टिव हो सकती है। OMR शीट पर परीक्षा हो सकती है। अभी इस पर अंतिम निर्णय होना बाकी है। इस तैयारी पर निर्णयाक मुहर परीक्षा समिति की बैठक में लगेगी। फिर जैक के प्रस्ताव पर शिक्षा विभाग अपनी सहमति देगा।
नंबर से असंतुष्ट स्टूडेंट्स भी हो सकते हैं शामिल
JAC के अनुसार, इस परीक्षा में सभी प्रकार के स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं। मुख्य परीक्षा में जो फेल हुए हैं तथा जो परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं। जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो कराया, लेकिन किसी कारण फॉर्म नहीं भर सके, वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इनके साथ वे छात्र भी परीक्षा में भाग ले सकते हैं, जो पास तो हो गए हैं, लेकिन अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं।
Read more: वकील मर्डर केस : मास्टर माइंड लंगड़ा बेंगलुरु में धराया, देखें वीडियो…
Read more: ‘Golden Boy’ पर इनामों की बारिश, कौन दे रहा कितनी राशि
Read more: सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो
Read more: जब फटे-कुतरे बोरा बेचने निकल पड़े मास्टर साहब, देखें वीडियो
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर बोला- बैग दो नहीं तो शूट कर दूंगा और…
Read more:वकील साहब काट रहे अफसरों के चक्कर, लगा रहे ये गुहार…








