Kohramlive : भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण यान GSLV-F 15 के जरिये अपना 100वां मिशन, एनवीएस-02 नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च किया है। दरअसल, GSLV -F15 रॉकेट ने सुबह 6बजकर 23 मिनट पर उड़ान भरी, जिसमें NVS-02 नेविगेशन सैटेलाइट अंतरिक्ष में पहुंचाया गया। यह लॉन्च इसरो की एक बड़ी कामयाबी है, जो देश की अंतरिक्ष अनुसंधान क्षमताओं को दर्शाती है। भारत अंतरिक्ष नेविगेशन में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। इसरो चेयरमैन वी. नारायणन ने कहा, “आज हमने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस महीने की 16 तारीख को हमने डॉकिंग सिस्टम की उपलब्धि हासिल की थी। इसरो की 100वीं लॉन्चिंग, टीम इसरो की कड़ी मेहनत और टीम वर्क से यह कामयाबी हासिल की गई है। इस साल हमें कई प्रोजेक्ट्स के लिये मंजूरी मिली है। संभवतः चंद्रयान 3, 4 और कई अन्य मंजूरियां मिल चुकी हैं। इस साल कई मिशन की तैयारी है, मेरी प्राथमिकता नई मंजूरी वाली परियोजनाओं को गति देना है, जो भी प्रोजेक्ट में देरी हो रही है, मैं उन्हें पूरा करूंगा।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इन्हें भी मिलेगी मैटरनिटी लीव
सुप्रीम कोर्ट ने मातृत्व अधिकारों पर बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुये साफ कर दिया है कि मातृत्व संरक्षण एक मौलिक मानवाधिकार है, जिसे बच्चे के जन्म या गोद लेने के तरीके के आधार पर सीमित न
दुनिया भर के पूर्व कप्तानों की पुकार, “इमरान को इलाज दो, इंसानियत को जिंदा रखो”…
Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया आज भावनाओं से भीगी...
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की पत्नी को मा’र दी गो’ली…
Godda : गोड्डा के पत्थरगामा थाना क्षेत्र, गांधी ग्राम...



