अब जूनागढ़ तक दौड़ेगी इस्पात एक्सप्रेस…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुये 21 फरवरी से सुपरफास्ट इस्पात एक्सप्रेस को टिटलागढ़ से आगे बढ़ाकर ओडिशा के जूनागढ़ रोड स्टेशन तक कर दिया है। अब सफर लंबा होगा, लेकिन यात्रियों की सहूलियत और भी बढ़ जायेगी।

21 फरवरी से नई रफ्तार, नई मंजिल

  • ट्रेन नंबर 12871 हावड़ा से सुबह 06:30 बजे रवाना
  • शाम 07:35 बजे टिटलागढ़
  • रात 08:00 बजे केसिंगा
  • 08:35 बजे लांजीगढ़ रोड
  • 09:45 बजे भवानीपटना
  • और रात 10:35 बजे पहुंचेगी जूनागढ़ रोड

अब चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरते हुए यह ट्रेन सीधे जूनागढ़ तक सफर तय करेगी। स्थानीय यात्रियों के लिये यह खबर सुकून देने वाली है।

22 फरवरी से जूनागढ़ से हावड़ा वापसी

  • ट्रेन नंबर 12872 तड़के 02:15 बजे जूनागढ़ रोड से रवाना
  • 03:00 बजे भवानीपटना
  • 03:55 बजे लांजीगढ़ रोड
  • 04:48 बजे केसिंगा
  • 05:05 बजे टिटलागढ़
  • और शाम 06:30 बजे पहुंचेगी हावड़ा

सुबह की ठंडी हवा में जूनागढ़ से निकलकर यह ट्रेन नई सुबह हावड़ा तक पहुंचेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: