IPL का शिड्यूल जारी, जानिए कब किसकी किससे टक्‍कर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मुंबई : फटाफट क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है। कोरोना के कारण पिछले साल UAE में IPL का आयोजन किया गया था, वो भी बिना दर्शक के। इस बार आईपीएल भारत में होगा, मगर कोरोना के कारण शुरुआती मैच को बिना दर्शक के ही खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें : अंतिम टेस्‍ट मैच में इंडिया ने इंग्लैंड को पारी और 25 रन से किया धराशायी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 के सीजन के शि‍ड्यूल का ऐलान कर दिया है। आईपीएल के 14वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल को चेन्नई में होगी। जबकि फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2021 के मैच अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच से टूर्नामेंट का आगाज होगा। लीग स्टेज में हर टीम चार वेन्यू पर खेलेगी। टूर्नामेंट में 56 मैच होंगे। चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 10-10 मैच खेले जाएंगे, जबकि अहमदाबाद और दिल्ली में 8-8 मैच होंगे।

दोपहर को होने वाले मैच की शुरुआत 3:30 बजे और शाम में होने वाले मैच की शुरुआत 7:30 बजे होगी।

इसे भी पढ़ें :  जानिए कौन है वो एक्‍ट्रेस जिसके साथ सात फेरे लेंगे क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह

सभी 8 टीमों के खिलाड़ियों की सूची 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायडू, सी हरि निशांत, चेतेश्वर पुजारा, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डू प्लेसिस, हरिशंकर रेड्डी, इमरान ताहिर, जोश हेजलवुड, के भगत वर्मा, के गौतम, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, लुंगी नगदी , मिशेल सेंटनर, मोईन अली, नारायण जगदीशन, आर साई किशोर, रवींद्र जडेजा, रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, सैम कुरेन, शार्दुल ठाकुर, सुरेश रैना

दिल्ली कैपिटल्स (DC) : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, एनरिक नार्तजे, अवेश खान, अक्षर पटेल, क्रिस वोक्स, ईशांत शर्मा, कैगिसो रबाडा, ललित यादव, लुकमान मेरिवाला, मणिमारन सिद्धार्थ, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, पृथ्वी शॉ, अश्विन, रिपल पटेल, ऋषभ पंत, सैम बिलिंग्स, शिखर धवन, शिमरॉन हेटमेयर, स्टीव स्मिथ, टॉम कुरेन, उमेश यादव, विष्णु विनोद

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) : इयोन मॉर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, करुण नायर, कुलदीप यादव, लोकी फर्ग्यूसन, नीतीश राणा, पैट कमिंस, पवन नेगी, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, टिम सीफर्ट, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर

मुंबई इंडियंस (MI) : रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जेम्स नीशाम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मार्को जेनसेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, युद्धवीर सिंह चरक

पंजाब किंग्स (PK) : केएल राहुल (कप्तान), अर्शदीप सिंह, क्रिस गेल, क्रिस जॉर्डन, दर्शन नलकंडे, डेविड मलान, दीपक हुड्डा, फैबियन एलन, हरप्रीत बराड़, ईशान पोरेल, जलज सक्सेना, जाय रिचर्डसन, मनदीप सिंह, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, मोइजेस हेनरिक्स, मुरुगन अश्विन, निकोलस पूरन, प्रभसिमरन सिंह, रवि बिश्नोई, रिले मेरेडिथ, सरफराज खान, सौरभ कुमार, शाहरुख खान, उत्कर्ष सिंह

राजस्थान रॉयल्स (RR) : संजू सैमसन (कप्तान), आकाश सिंह, एंड्रयू टाई, अनुज रावत, बेन स्टोक्स, चेतन सकारिया, क्रिस मॉरिस, डेविड मिलर, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, कार्तिक त्यागी, केसी करियप्पा, कुलदीप यादव, लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, मनन वोहरा, मयंक मार्कंडेय, मुस्ताफिजुर रहमान, राहुल तेवतिया, रियान पराग, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, यशस्वी जायसवाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) : विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, एडम जाम्पा,  डैन क्रिश्चियन, डैनियल सैम्स, देवदत्त पडिक्कल, ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल, जोशुआ फिलिप, केन रिचर्डसन, केएस भारत, काइल जेमिसन, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, पवन देशपांडे, रजत पाटीदार, सचिन बेबी, शाहबाज अहमद, सुयश प्रभुदेसाई, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) : डेविड वॉर्नर (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, जगदीश सुचित, जेसन होल्डर, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, केदार जाधव, खलील अहमद, मनीष पांडे, मिशेल मार्श, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, प्रियम गर्ग, राशिद खान, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्दार्थ कौल, टी नटराजन, विजय शंकर, विराट सिंह, ऋद्धिमान साहा

spot_img

Related articles:

बिहार में अब सरकारी बाबुओं को ऑनलाइन छुट्टी मिलेगी…

Bihar : बिहार के सरकारी दफ्तरों में अब छुट्टी के...

क्या निशांत बनेंगे मंत्री? जदयू की हाई लेवल मीटिंग में…

Bihar : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के...

थाली में जहर नहीं, भरोसा परोसिये, फूड वेंडर्स को सख्त संदेश…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की गलियों में महकते चाट-पकौड़े...

20 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, 400 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी…

Bihar : बिहार में CM सम्राट चौधरी सरकार के...