Kohramlive : जब मैदान पर बादल गरजते हैं, तो नियति अपनी नई स्क्रिप्ट लिखती है, और इस बार IPL 2025 की पटकथा में भी वक्त ने अचानक एक नया पन्ना पलटा। अब IPL 2025 का महामुकाबला कोलकाता की ऐतिहासिक धरती नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद की विशाल छांव में होगा, जहां एक लाख से अधिक सांसें एक साथ थमेंगी, जब फाइनल की आखिरी गेंद फेंकी जायेगी। BCCI ने मौसम, तनाव और भीतरी सरगर्मियों को देखते हुये एक ऐतिहासिक बदलाव कर डाला। 29 मई को न्यू चंडीगढ़ का पीसीए स्टेडियम क्वालिफायर-1 का गवाह बनेगा। वहीं, 30 मई को यहीं होगा एलिमिनेटर, जहां टीमों का भाग्य तय होगा। और फिर 1 जून को क्वालिफायर-2 का शंखनाद और 3 जून को फाइनल मैच, ये दोनों नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होंगे।
अब तक पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस, और आरसीबी ने प्लेऑफ की टिकट कटवा ली है। वहीं, मैदान में अभी भी मुंबई और दिल्ली दौड़ रही हैं। उधर चेन्नई, कोलकाता, राजस्थान, लखनऊ और हैदराबाद का कारवां थम चुका है।RCB vs SRH – अब बंगलूरू नहीं, लखनऊ में भिड़ंत होगा। बंगलूरू की बारिश ने खेल को बहा दिया। बीते 17 मई को RCB बनाम KKR का मुकाबला बारिश के गर्भ में समा गया था। अब 65वां मैच भी बंगलूरू से लखनऊ खिसक गया है।
इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…
इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…
इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…
इसे भी पढ़ें : किसानों की योजना में सेंध, 2.45 लाख ‘डबल एंट्री’ का खुलासा…
इसे भी पढ़ें : भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो






